Raipur Crime News: आराेपियाें ने थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित कौशल्या माता विहार (कमल विहार) से किया चोरी
Raipur Crime News: रायपुर। पुलिस उपायुक्त वेस्ट जाेन संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटित शहर में हो रहे चोरी के घटनाओं में अकुंश लगाने के लिए लगातार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने एवं संपत्ति संबंधी प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के तस्दीकी के थाना प्रभारियाें काे निर्देशित किया है। इसी तारतम्य में टिकरापारा थाना प्रभारी ने सूचना मिलते ही कमल विहार माैके पर पहुंचे और घेराबंदी कर दाे युवकाें काे बुलेट चाेरी के आराेप में गिरफ्तार कर बुलेट जब्त की। गिरफ्तार किए गए आराेपी की पहचान सेक्टर 11 कमल विहार निवासी ऋषि शुक्ला (20) व रोहितेश चंद्राकर (22) के रूप में की गई है।

टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि 17 अप्रैल को प्रार्थी योगेश कुमार बांदे द्वारा पुलिस को सूचना दिया की उनकी बुलेट सीजी 04 एनडब्ल्यू 1420 जिसे उनके दोस्त हरीशचंद्र बंजारे चलाते है। कमल विहार सेक्टर 04 वेलफेयर सोसायटी के पार्किंग में खडी़ किया था। दूसरे दिन आकर देखा तो गाडी वहां नहीं थी, जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। जानकारी देने के बाद 19 अप्रैल काे रिपाेर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। उच्चाधिकारियाें के निर्देशन पर मुखबिर फैलाए गए। पता तलाश दौरान पुलिस द्वारा संदेहियों से लगातार पूछताछ कर तकनीकी सहयोग से अज्ञात आरोपियों की पहचान कर आरोपियों के छूपने के संभावित स्थानों में दबिश देकर चोरी गए बुलेट के साथ ऋषि शुक्ला व रोहितेश चंद्राकर
को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



