Latest Posts

Raipur Crime News: झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीनने वाले  डीडी नगर पुलिस के हत्थे चढ़े 2 नाबालिग सहित 4 

Raipur Crime News:रायपुर। ट्रैवर्ल्स व्यापारी से झपट्टा मारकर माेबाइल छिनने वाले छेरीखेड़ी थाना मंदिर हसौद रायपुर, हाल पता सतबहनिया मंदिर राजेन्द्र नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर पंकज साहू पिता खेमराज साहू (19), पवार भवन के पास चंगोराभाठा थाना डी डी नगर रायपुर निवासी हिमांशु खापरे उर्फ गगन पिता धर्मेन्द्र खापरे (18) सहित दाे नाबालिग काे डीडी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीडी नगर निवासी अमरकांत सिन्हा ने थााने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ट्रैवर्ल्स का व्यवसाय करता है। 20 अप्रैल को स्टाफ हेल्पर भूपेन्द्र निषाद एवं ड्राइवर मोहन शर्मा रात लगभग 12 बजे कुशालपुर चंगोराभाठा ओवरब्रिज के पास से पैदल मैपल ग्रीन कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर जा रहे थे। रात्रि करीब 12ः30 बजे जब वे मुख्य सड़क पर पहुंचे, तभी सामने से आए 3-4 अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया तथा उनका मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस, श्रम कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज थे को झपट्टा मारकर छीन लिये और सभी मौके से फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना डी डी नगर में अपराध क्रमांक 265/26 धारा 304(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Raipur Crime News: वरिष्ठ अधिकारियाें के निर्देशन पर थाना प्रभारी ने की कार्रवाई
उक्त घटना को पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन राहुल देव शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती देवांश राठौर एवं थाना प्रभारी डीडी नगर निरीक्षक गौतम गावड़े को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी डीडी नगर के नेतृत्व में थाना डीडी नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना व आरोपियों के संबंध में दोनों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेजों का सूक्ष्म विश्लेषण करने के साथ ही प्रकरण में मुखबिर सक्रिय किया गया। तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही आरोपियों की शीघ्र पतासाजी के लिए हर संभव प्रयास करते हुये अंततः आरोपियों को चिन्हांकित करने में सफलता मिली। प्रकरण में आरोपी हिमांशु खापरे उर्फ गगन, पंकज साहू तथा विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक सहित कुल 04 को गिरफ्तार कर कब्जे से छीना गया 01 नग मोबाइल फोन तथा अन्य दस्तावेज जब्त कर चारों के विरूद्ध कार्रवाई किया गया।

 

Latest Posts

Don't Miss