Latest Posts

Raipur Crime News: प्राण घातक हमला करने वाले दो पक्षों के 03 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime News:खमतराई थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित आरवीएच कालोनी में दोनों पक्षों के मध्य पुरानी रंजिश के चलते हुआ था विवाद

Raipur Crime News: रायपुर। दाे पक्षाें में मारपीट कर हत्या के प्रयास के आराेप में खमतराई पुलिस ने तीन आराेपियाें काे गिरफ़तार किया है। पुलिस के अनुसार 18 मई को थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत आरवीएच कालोनी खमतराई में दो पक्षों में जिनमें एक पक्ष प्रार्थी अनिकेत डोंगरे निवासी छोटापारा आरव्हीएच कालोनी खमतराई रायपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी आयुष ठाकुर एवं पीयूष ठाकुर द्वारा 18 मई शाम 17ः30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर आरवीएच कालोनी बालाजी चौक के पास झगड़ा कर रहे थे उसी दौरान प्रार्थी एवं उनके मित्र जीवन बघेल द्वारा बीच बचाव करने पर आरोपी आयुष ठाकुर द्वारा अपने पास रखे धारदार चाकु से जीवन बघेल के सिने एवं दोनो बाह में प्राण घातक हमला किया। पीयूष ठाकुर द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट किया।

इसी प्रकार दूसरे पक्ष के प्रार्थी अमन ठाकुर निवासी गोवर्धन नगर भनपुरी रायपुर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18 मई शाम करीबन 17.30 बजे आरव्हीएच कालोनी खमतराई में प्रार्थी के भाई आयुष ठाकुर को आरोपी जीवन बघेल, मुकेश डोंगरे द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर अश्लिल गाली गलौज कर धारदार वस्तु से उसके भाई आयुष ठाकुर के माथे, सिर, पीठ में मारकर चोट पहुंचाया। पुलिस ने दाेनाें की रिपाेर्ट दर्ज कर जांच में लिया। पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नार्थ जोन क्षेत्रान्तर्गत थाना प्रभारियों द्वारा गुण्डागर्दी, चाकूबाजी, गुटबाजी के प्रकरणों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने निर्देशित किया गया है। इसके बाद खमराई पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में दोनों पक्षों से पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी की गई। दोनों प्रकरणों में आरोपियों पीयूष ठाकुर, जीवन बघेल, मुकेश डोंगरे से पृथक-पृथक घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा एवं धारदार चाकू को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Raipur Crime News: ये आराेपी गिरफ्तार
पीयूष ठाकुर पिता जितेन्द्र ठाकुर उम्र-19 वर्ष साकिन गोवर्धन नगर खमतराई रायपुर।
जीवन बघेल पिता राजकुमार बघेल उम्र 23 वर्ष साकिन छोटापारा, डब्ल्यूआरएस कालोनी, खमतराई रायपुर।
मुकेश डोंगरे पिता दिलीप डोंगरे उम्र-24 वर्ष साकिन छोटापारा, डब्ल्यूआरएस कालोनी, खमतराई रायपुर।

Latest Posts

Don't Miss