Latest Posts

Raipur accident news: ट्रक ने बाइक काे मारी टक्कर, दाे की माैत

Raipur accident news: मंदिर हासाैद थाना क्षेत्र के सेरीखेड़ी के पास रात काे हुआ हादसा

Raipur accident news: रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस भीषण दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर और इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है, वहीं एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मामले की जानकारी देते हुए मंदिर हसौद थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि मृतक युवक गोलू यादव और राजू यादव रोज की तरह काम खत्म कर सिब्बल ग्रीन से अपने घर लौट रहे थे। देर रात जब वे सरीखेड़ी के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गोलू यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राजू यादव ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अंतिम सांस ली। इस घटना से मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Raipur accident news: घटना ने यह साबित कर दिया कि अभी भी सुरक्षा इंतजाम पूरी तरह कारगर नहीं हो पाए हैं

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सरीखेड़ी और अग्रसेन धाम चौक के आसपास की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि रायपुर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद इन क्षेत्रों में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पिलर बॉक्स सहित कई सुरक्षा उपाय लागू किए थे। इन उपायों से कुछ हद तक हादसों में कमी जरूर आई थी, लेकिन बीती रात की घटना ने यह साबित कर दिया कि अभी भी सुरक्षा इंतजाम पूरी तरह कारगर नहीं हो पाए हैं।

Raipur accident news: भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना आम बात

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना आम बात है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां और कड़े ट्रैफिक नियम लागू किए जाएं, साथ ही नियमित जांच और निगरानी बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही किस तरह किसी की जिंदगी हमेशा के लिए खत्म कर सकती है।

Latest Posts

Don't Miss