CG Crime news धमतरी। एक नगर सैनिक काे गांजा तस्करी के मामले में संलिप्तता सामने आई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में दर्ज गांजा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस अवैध कारोबार में एक नगर सैनिक भी शामिल था। आरोपी की पहचान महेश सिन्हा के रूप में हुई है, जो ग्राम पाहन्दा का निवासी है और नगर सैनिक के पद पर कार्यरत था।


पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को थाना मगरलोड में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। उस दौरान ग्राम मोहेरा में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1.660 किलोग्राम अवैध गांजा, नगद राशि और मोबाइल फोन सहित करीब 89 हजार 930 रुपये की संपत्ति जब्त की थी। इस मामले में पति-पत्नी लाभाराम कुर्रे और सुशीला बाई कुर्रे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस मामले में नगर सैनिक महेश सिन्हा की संलिप्तता सामने आई है, जिस पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
CG Crime news बालाेद में गांजे की तस्करी करते हुए 5 तस्कर सहित 3 नाबालिग गिरफ्तार
CG Crime news 72.621 किलो गांजे के साथ एमीपी के पांच तस्कर सहित 3 नाबालिग गिरफ्तार
CG Crime news चार मोटरसाइकिल व मोबाइल जब्त, टब के बीच गांजे को छुपाकर कर रहे थे तस्करी
CG Crime news बालोद। जिले की डौंडीलोहारा पुलिस और साइबर सेल टीम बालोद की संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम भेड़ी तिराहा के पास नाकेबंदी कर पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से टीम ने 72 किलो 621 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। इनके कीमत 36,31,050 रुपए आंकी गई है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त 4 नग मोटरसाइकिल और 4 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल भी जब्त किए गए है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से चार मोटरसाइकिल में छह लोग सवार होकर अधिक मात्रा में गांजा लेकर निकले हैं। सूचना पर ग्राम भेड़ी तिराहा पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय तक बालोद की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को चेक करते रहे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 38 जेडए 6414 आते दिखाई दिया, जिसे रोकने पर पीछे बैठा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल से कूद कर भाग गया। मोटरसाइकिल चालक को घेराबंदी कर रोका गया। एंबुश को बनाए रखते समय एक-एक करके संदेही एमपी पासिंग वाहन, जिसमें बड़ा प्लास्टिक टब काला रंग का बंधा था, आए, जिन्हें भी मौके पर रोका गया। चौथे मोटरसाइकिल भी कुछ समय बाद आया जिसे भी रोका कर रखा गया।

CG Crime news तलाशी में गांजा के पैकेट बरामद
संदेही आरोपी मध्यप्रदेश निवासी श्याम गोंड, पवन गोंड, प्रदीप चौहान, संजय कुमावत और धारा सिंह उर्फ तारा सिंह का बारी-बारी तलाशी लिया गया। तीन संदेही के पास मोटरसाइकिल और मोटरसाइकिल में रखे बैग में दैनिक कपड़ों के अलावा कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। दो संदेही जो अपने मोटरसाइकिल में पीछे भाग में लोहे के राड पट्टी से कैरियर बनाकर उसके ऊपर बड़ा काला रंग प्लास्टिक टब रखे थे, जिनका तलाशी लिया गया। संदेही पदन कुमार गोड़ के कब्जे से मोटरसाइकिल बिना नंबर एसपी होण्डा शाइन काला लाल रंग का तलाशी लेने पर प्लास्टिक टब में रस्सी बंधा था, जिसे खोलकर देखने पर बारी-बारी टब को हटाते गए, उपर से दो टब हटाने पर अन्य टब का पेंदा/सतह भाग को काटकर होल बनाया गया पाया गया, जिसमें भूरे रंग के छोटे बड़े पैकेट में कुल 22 नग पैकेट मिला तथा टब की संख्या 28 नग, जिसमें दो टब का सतह/पेंदा सही था, बाकी काटकर होल बनाया गया था। संदेही श्याम गोड़ के कब्जे के मोटरसाइकिल होण्डा एमपी 04 क्यूएल 2667 का तलाशी लेने कुल 28 नग पैकेट मिला, जिसे ज़ब्त किया गया। बरामद वस्तु को गांजा मादक पदार्थ होना पाये जाने से इलेक्ट्रानिक तराजू पर वजन किया गया, जो गांजा का कुल वजन 72.621 किलोग्राम है।



