Latest Posts

सोलर आवर्स में बिजली इस्तेमाल पर मिलेगी सीधी छूट : राकेश

साय सरकार के फैसले से घटेगा हर घर का बिजली बिल
महासमुंद। छत्तीसगढ़ में सोलर आवर्स में बिजली इस्तेमाल करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल में सीधी छूट देने के सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राकेश चंद्राकर ने कहा कि यह फैसला आम जनता को महंगी बिजली बिल से राहत देने के लिए लिया गया है।
श्री चंद्राकर ने कहा कि साय सरकार ने पहले किसानों को संबल दिया और अब आम परिवारों को बिजली के बढ़ते बोझ से मुक्ति की राह दिखाई है। यह सरकार की संवेदनशीलता का सबसे बड़ा प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन का मतलब ही यही है कि फैसला लेने से पहले गांव, गरीब, किसान और आम उपभोक्ता के बारे में सोचा जाए। यह सरकार महंगाई बढ़ने पर चुप बैठने वाली सरकार नहीं है, बल्कि महंगाई घटाने का रास्ता खोजने वाली सरकार है।
राकेश चंद्राकर ने कहा कि सोलर आवर्स का यह विचार ही बताता है कि सरकार कितनी दूर की सोच रही है। दिन में सूरज की ऊर्जा से बिजली बन रही है, तो क्यों न उसी समय जनता को सस्ती बिजली का लाभ दिया जाए। इससे एक तरफ परिवारों का बिल घटेगा, दूसरी तरफ प्रदेश की बिजली व्यवस्था भी मजबूत होगी और बेवजह की बर्बादी रुकेगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला उन गृहणियों के लिए भी बड़ी राहत है जो दिनभर घर संभालती हैं, उन किसानों के लिए भी है जो दिन में पंप चलाते हैं, उन छोटे व्यापारियों के लिए भी है जो दिन में दुकान चलाते हैं और उन युवाओं के लिए भी है जो दिन में पढ़ाई और काम करते हैं। सबको मिलेगा, सबका भला होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग केवल आलोचना करते हैं, लेकिन साय सरकार काम करके दिखा रही है। धान खरीदी में किसानों को राहत, अब बिजली बिल में आम जनता को राहत, यही विकास की असली परिभाषा है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे इस योजना को समझें, दिन के समय बिजली का सही उपयोग करें और सरकार के इस जनहितैषी कदम का लाभ उठाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ आज ऐसे नेतृत्व के हाथ में है जो जनता के सुख-दुख को अपना सुख-दुख मानता है।

Latest Posts

Don't Miss