Latest Posts

Abhanpur News: अटल आवास या ‘कीचड़ कॉलोनी’!

– 16 सालों से बदहाली के आंसू बहा रहे बेलभाटा के रहवासी, प्रशासन बेखबर
Abhanpur News: अभनुपर ​अटल आवास योजना के तहत बेलभाटा में बनी आवासीय कॉलोनी में रहना अब स्थानीय निवासियों के लिए एक सजा बन चुका है। बरसात के चार महीनों में इस कॉलोनी की हालत इतनी दयनीय हो जाती है कि इसे ‘कीचड़ कॉलोनी’ कहना गलत नहीं होगा।

Abhanpur News: ​बिना चार पहिया वाहन के निकलना नामुमकिन

बारिश होते ही पूरी कॉलोनी के रास्ते पानी और दलदल में तब्दील हो जाते हैं। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात में केवल चार पहिया वाहनों के सहारे ही जैसे-तैसे आवाजाही हो पाती है। बच्चों का स्कूल जाना और बुजुर्गों का बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो चुका है।

Abhanpur News: ​अधिकार क्षेत्र के चक्कर में फंसा विकास

कॉलोनीवासियों की इस बदहाली का सबसे बड़ा कारण प्रशासनिक उदासीनता और विभागों की खींचतान है:
​हाउसिंग बोर्ड का पल्ला झाड़ना: निवासियों के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड का कहना है कि “16 साल पहले मकान बनाकर बेच दिए, अब हमारा काम खत्म हो गया।” बीते 16 वर्षों में सड़कों की मरम्मत के नाम पर एक रुपया भी खर्च नहीं किया गया।

Abhanpur News: ​त्रिशंकु स्थिति
यह क्षेत्र ग्राम पंचायत गिरोला में आता है, जहाँ के लोग मतदाता तो हैं, लेकिन प्रशासनिक नियंत्रण
हाउसिंग बोर्ड के पास होने के कारण पंचायत भी हाथ खड़े कर देती है। वहीं नगर पालिका के दायरे से यह बाहर है।

Abhanpur News: विधायक और जन प्रतिनिधियों से भी निराशा

पिछली बरसात के समय जब स्थानीय लोगों ने वर्तमान विधायक को इस समस्या से अवगत कराया था, तब आश्वासन देने के बजाय यह कहकर बात टाल दी गई कि “हमें तो विधायक बने अभी एक साल भी नहीं हुआ है।”
​आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जी रहे रहवासियों ने अब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है कि राजनीति और विभागीय लापरवाही को छोड़कर सड़कों का पक्कीकरण कराया जाए ताकि उन्हें इस नर्क जैसी जिंदगी से मुक्ति मिल सके।

Latest Posts

Don't Miss