Latest Posts

सशिमं में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

स्थानीय भलेसर मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.वि. महासमुंद  में आदर्श शिक्षा मंडल समिति के सदस्यों द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर  आदर्श शिक्षा मंडल समिति उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या शर्मा जी, सचिव श्री घनश्याम सोनी,  सह सचिव श्री गोवर्धन प्रधान,  विद्यालय के प्राचार्य श्री देवराज वर्मा जी उपस्थित थे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, ओम,  एवं भारत माता की छायाचित्र पर पुष्प अर्पण, तिलक लगाकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया l
इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में कहां कि शिक्षक तीन शब्दों से मिलकर बना है l शि -शिखर तक ले जाने वाला,  क्ष- क्षमा की भावना रखने वाला,  क- कमजोरी दूर करने वाला l अर्थात जो जो विद्यार्थी की हर गलती को क्षमा करने की भावना रखता है और उसकी हर कमजोरी को दूर कर उसको शिखर (सफलता) तक ले जाता है, वही सच्चा शिक्षक कहलाता हैl
समिति के सचिव श्री घनश्याम सोनी जी ने कहा कि एक विद्यार्थी को हर तरीके से सफल बनाने में शिक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि छात्रों के जीवन को सही दिशा भी दिखाते हैं। सहसचिव श्री गोवर्धन प्रधान जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि
सच्चा शिक्षक वह है जो कमजोर बच्चों को भी आगे बढ़ाकर उनकी पहचान बना दे, उनके भीतर छिपी प्रतिभा को ढूंढे और उन्हें समाज में सिर उठाकर जीना सिखाए l एक सच्चे शिक्षक की पहचान सिर्फ होशियार बच्चों को चमकाने से नहीं, बल्कि आखिरी बेंच पर बैठे निराश बच्चे की कमजोरी को दूर कर उसे सफलता के शिखर तक ले जाने से होती है l
उद्बोधन के पश्चात उपस्थित समिति के सदस्यों द्वारा सभी शिक्षक  – शिक्षिकाओं का तिलक लगाकर एवं विद्यालय गणवेश प्रदान कर सम्मान किया गया l कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य श्री देवराज वर्मा द्वारा किया गया  l इस पूरे कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य  श्री बलराम सेन द्वारा किया गया l  इस अवसर पर विद्यालय के समस्त दीदी / आचार्य उपस्थित थे l

Latest Posts

Don't Miss