Janjati gaurav divas: शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन
Janjati gaurav divas: रायपुर, शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय,रायपुर में बुधवार को जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। भारत की संस्कृति प्राचीन संस्कृति है। भारत की वैविध्य पूर्ण संस्कृति में जनजातियों का विशेष योगदान और महत्त्व है। छत्तीसगढ़ राज्य जनजातीय बहुल राज्य है । जनजातीय समाज की पहचान जन, जंगल और ज़मीन से जानी जाती है । सांस्कृतिक रूप से समृद्ध जनजातीय समाज सीधे सरल और संगठित जीवन जीते हैं । भगवान बिरसा मुंडा के जन्म जयंती के अवसर पर उनके योगदान को स्मरण किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला, कुलपति, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर ने कहा हमें अपनी विरासत और संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। वनाच्छदित क्षत्रों में रहने वाले जनजातीय समाज भारत के मूल निवासी हैं जो अपनी प्राचीन सांस्कृति और ज्ञान को समेटे हुए हैं । छत्तीसगढ़ राज्य प्राकृतिक समृद्धि और जनजातीय वैशिष्ट से युक्त है । पंडित रविशंकर विश्विविद्यालय जनजाति संस्कृति पर शोध को बढ़ावा दे रही है जिससे जनजाति संस्कृति और सभ्यता को पहचान मिले और विकास के नवीन अवसर सृजित हो पाये ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. टोपलाल वर्मा, सेवानिवृत प्राध्यापक ने जनजातीय गौरव के सन्दर्भ में कहा जनजातीय युवाओं का देश की स्वतंत्रता में अहम् योगदान रहा हैl भारत का इतिहास गौरवशाली रहा है । जंगलों, पहाड़ो, गांवों में रहने वाले लोगों ने भारतीय स्वतंत्रता में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । उन्होंने बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष के अनकहे पहलुओं को विस्तार से बताया। बिरसा मुंडा ने समाज में बदलाव लाने का प्रयास किया और जनजातीय समाज में भगवान बिरसा मुंडा के रूप में जाने गये । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एल. वर्मा ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा की भगवान् बिरसा मुंडा एक महान जननायक थे जिन्होंने न केवल अंग्रेजों के विरुद्ध आंदोलन किया बल्कि समाज में व्याप्त कुरुतियों को दूर कर स्वस्थ समाज की स्थापना के सहायक बने।

इस अवसर पर नृत्य विभाग की छात्राओं द्वारा जनजातीय नृत्य प्रस्तुत किया । इस कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ. वैभव आचार्य,डॉ. शीला श्रीधर, डॉ. शिप्रा बनर्जी, डॉ. ऋचा टिकरिहा प्रीति कांसारा, डॉ. अनिता दीक्षित, डॉ. स्वप्निल कर्महे, मंजू कोचे , कैरोलीन एक्का एवं अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कल्पना मिश्रा एवं आभार डॉ. प्रमिला नगवंशी ने किया ।



