जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा द्वारा 14 नवंबर को आयोजित होने वाली विशाल पदयात्रा “अराजकता हटाओ–लोकतंत्र बचाओ” की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय जांजगीर में जांजगीर नगर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला संगठन सह प्रभारी राजेंद्र वैष्णव ने पदयात्रा की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से पदयात्रा में शामिल होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुट जाएं। बैठक में पदयात्रा के प्रचार-प्रसार, कार्यकर्ताओं की सहभागिता एवं आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप सेप्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार,भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, जिला महामंत्री श्रीमती नंदनी राजवाड़े, श्रीमती संतोषी दुबे, राकेश रूपवानी, अनिल शर्मा, विवेका गोपाल,शिवचरण सिंह ठाकुर, मनोज अग्रवाल, रेखा गड़ेवाल, मोहन यादव, पलाश चंदेल, बसंत पटेल, पुष्पेंद्र निर्मलकर आकाश, नगर मंडल के अध्यक्ष हितेश यादव, रामेश्वर पटेल, भूपेंद्र,रितेश राठौर, उमेश,मोनू अग्रवाल,मेघा यादव, रिया,अमित, शाहिद, सुनील, नंद गोपाल, गोलू दूबे, प्रदीप, गज्जू, मिंटू कहरा,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



