Latest Posts

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की

महासमुंद। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर विशाल मेगा मार्ट परिसर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन के धार्मिक कार्यक्रम में रविवार को कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े श्रद्धापूर्वक शामिल हुईं। उन्होंने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। भगवान महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य और परिवारों में सुख-शांति बनी रहने के लिए भी भगवान शिव से प्रार्थना की। साथ ही छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा भी रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि श्रावण मास सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में विशेष महत्व रखता है। भगवान शिव की आराधना के लिए यह माह अत्यंत पवित्र माना जाता है। श्रावण में रुद्राभिषेक, हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ऐसे आयोजन हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही समाज में आध्यात्मिकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। आगे कहा कि भगवान महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे और हमारा प्रदेश विकास, समृद्धि एवं खुशहाली के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़े, यही उनकी कामना है। इस दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना करते हुए धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।
छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष हुए शामिल
रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में पहुंचे छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा ने भी महादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए सभी से धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में प्रेम, भाईचारे और सेवा की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को परिवार सहित इस धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।
यह रहे उपस्थित 
भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, उपाध्यक्ष मुन्ना साहू, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा नेतागण मोती साहू, संदीप घोष, अरविंद प्रहरे, राहुल चंद्राकर, हनीश बग्गा, रेखा बेहरा, हुलसी चंद्राकर, मधु यादव, चुनेश्वरी साहू, मैना कोसले, ऊषा पाल, दुर्गा सार्वा, सुमित जैन, पीयूष साहू, दिनेश रूपरेला, आकाश पांडे, हिमांशु चंद्राकर, अभिषेक पांडे, गुड्डा सिन्हा सहित आमजन उपस्थित थें।

Latest Posts

Don't Miss