Raipur news
थेरेसियन एकेडमी में प्रवेश समारोह, तेजस बने हेड बॉय और रिया हेड गर्ल
Raipur news: रायपुर। बोरियाखुर्द स्थित थेरेसियन एकेडमी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज पहनाकर नेतृत्व एवं जिम्मेदारियों की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. संध्या महाडिक थीं, जबकि अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर सेलीन कुरियन ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना गीत से हुई।

इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को आकर्षक बनाया। इस अवसर पर तेजस भजोरिया को हेड बॉय तथा रिया साहू को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। छात्र प्रतिनिधियों ने विद्यालय के अनुशासन, गरिमा और मूल्यों के अनुरूप अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।
प्राचार्या सिस्टर सेलीन कुरियन ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, नैतिक मूल्य और सेवा-भाव विकसित करना है। उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल का जिम्मेदार नागरिक और देश का भविष्य है।
मुख्य अतिथि डॉ. संध्या महाडिक ने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, नेतृत्व कौशल विकसित करने और समाज व राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।
समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित



