Latest Posts

सीजी जिला बदर न्यूजः लेडी डॉन मुस्कान जिला बदर, राजधानी में आतंक का पर्याय रही, पुलिस का सख्त एक्शन

CG Externment News:रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे को जिला बदर कर दिया गया है। उसपर अवैध रूप से शराब-गांजा आदि की बिक्री के अलावा मारपीट, धमकी हत्या का प्रयास जैसे कई मामले दर्ज है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई मध्य जिला पुलिस द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की गई है। पुलिस के अनुसार मुस्कान रात्रे लंबे समय से नशीले पदार्थों की बिक्री, अवैध शराब कारोबार, मारपीट, धमकी, हत्या के प्रयास और अवैध गांजा तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रही है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 20 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

CG Externment News: इन जिलों में नहीं रह सकेगी

लगातार चेतावनी और पूर्व में की गई कार्रवाई के बावजूद उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं पाया गया। पुलिस कमिश्नर रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(ख) के तहत आदेश जारी करते हुए मुस्कान रात्रे को रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों की राजस्व सीमाओं से 3 महीने के लिए बाहर रहने का निर्देश दिया गया है।

CG Externment News: क्षेत्र में भय और असुरक्षा का था माहौल

पुलिस ने बताया कि, उसके खिलाफ दर्ज मामलों, आपराधिक इतिहास और स्वतंत्र गवाहों के बयानों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि, वह लगातार अवैध गतिविधियों को संचालित कर क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना रही थी। डीसीपी सेंट्रल जोन के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

CG Externment News: नशे के अवैध कारोबार पर लगेगा अंकुश
अधिकारियों का कहना है कि, इस कदम से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगेगा और आम नागरिकों को राहत मिलेगी। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और नशे के कारोबार में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य समाज में शांति, सुरक्षा और कानून का प्रभावी पालन सुनिश्चित करना है।

Latest Posts

Don't Miss