Latest Posts

व्याख्याता के सूने घर से चांदी के जेवर और नकदी चोरी

चोर गिरोह ने कालोनी के अधिकांश घरों की रेकी की,  सीसीटीवी में कैद

महासमुंद। अगर एक ही रात चोर गिरोह किसी कालोनी में बड़े इत्मीनान से घूमकर सभी घरों मे यह देखे की घर खाली है या नहीं और खाली घरों में चोरी को अंजाम दे दे, तो मानिए उसे पुलिस का कोई भय ही नहीं है। जी हां, ऐसा ही मामला रविवार- सोमवार रात हाऊसिंग बोर्ड के दीनदयाल कालोनी में सामने आया है यहाँ तीन-चार चोरों के एक गिरोह ने व्याख्याता व एक अन्य घर में लाखों की चोरी को अंजाम ही नहीं दिया बल्कि कालोनी के अधिकांश घरों की रेकी कर यह जानने की कोशिश की घर में ताला लगा या नहीं। जिसकी पूरी वीडियो रिकार्डिंग कालोनी के कई सीसीटीवी में कैद हुई है।जिले में इन दिनों लगातार चोरी की घटना हो रही है। इन चोरियों को रोकने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड के दीनदयाल कालोनी निवासी व्याख्याता सुखेन्द्र द्विवेदी ने कोतवाली पुलिस में शिकायत की है कि 1 मई 2026 को वह परिवार के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम ब्यवहारी, जिला शहडोल (मध्यप्रदेश) गया था। 18 मई की रात करीब 2.25 बजे पड़ोसी ने बताया कि घर में चोरी हो गयी है। बाद वापस आकर देखा तो घर के मेन गेट का ताला नहीं लगा था अंदर जाकर देखा तो द्वार और तीनों कमरे में लगे ताले नहीं थे। बेडरूम में दो गोदरेज और बाक्स में लगे ताले और लॉक टूटा हुआ और सामान बिखरा हुआ था। दोनों गोदरेज और बाक्स से चांदी की लक्ष्मी की मूर्ति, चांदी की गणेश की मूर्ति, चांदी वजन 400 ग्राम, एक नग चांदी का लोटा वजन 250 ग्राम, 03 नग चांदी की कटोरी वजन 100, 12 नग चांदी के छोटे व बडेÞ सिक्के, 05 जोड़ी चांदी की पायल, चांदी का शिवलिंग व बेलपत्र वजन 10 ग्राम, 02 नग सोने की अंगूठी वजन 03 ग्राम, नकदी 13 हजार रुपए, जिओ का फाइवर सेट, सीसीटीव्ही का डीव्हीआर, पॉवर किट, जीओ का सेटअप बॉक्स अनुमानित राशि 98 हजार रुपए अज्ञात ने 17-18 मई की रात 2.25 से 3.30 बजे के बीच पार कर दी। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 305(ए), 331(4) का मामला दर्ज कर लिया है।कालोनी के एक घर और हुई चोरीकालोनी की एक अन्य निवासी आशा रावत के घर पर भी इन्हीं चोरों ने घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर में घुसे और आलमारी से 12 हजार रुपए नकद और एक सोने का टाप्स चोरी कर ले गए। घटना के समय श्रीमती रावत का घर खाली था। हालांकि अभी तक श्रीमती रावत ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।अन्य घरों में चोरी को अंजाम देने की फिराक में थे चोरदीनदयाल कालोनी के व्याख्याता के घर चोरी के दौरान चोर गिरोह के दो सदस्य बकायदा एक-एक घर के गेट पर खड़े होकर टार्च से यह तस्दीक करना चाह रहे थे कि घरों में ताला लगा है कि नहीं। जिसकी वीडियो रिकार्डिंग कालोनी के अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों में कैद है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा कि चोर खाली घर की तलाश में थे और वहाँ भी भी चोरी करने की फिराक में थे। कालोनी में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, कोतवाली प्रभारी राजीव नायर व साइबर टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग ली।

*मकान निर्माण के लिए रखे 2.30 लाख रुपए पार* इधर, सांकरा थाना अंतर्गत अज्ञात चोर ने घर में घुसकर पेटी से 2.30 लाख की चोरी को अंजाम दिया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए), 331(4) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।जानकारी के अनुसार सांकरा थाना क्षेत्र के सावित्रीपुर चेरीडीपा निवासी देवेंद्र कुमार जोशी ने थाने में शिकायत की है कि उनके पिताजी दिव्यांग हैं। मकान निर्माण के लिए बार-बार बैंक आने-जाने में असुविधा न हो इसके लिए खरीफ व रबी फसल के धान को बेचकर तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पिताजी के खाते में आए रुपए को घर बनाने के नाम से रखा था। 16 मई 2026 की रात करीब 11 बजे हम लोग खाना खाकर लोहे की तार से दरवाजा बंद कर सो गए। दूसरे दिन सोकर उठा तो रुपए का  बाक्स नहीं था। आसपास देखा तो घर के पीछे बाड़ी में बाक्स पड़ा था। चेक करने पर उसमें रखा 2.30 लाख रुपए नहीं थे। अज्ञात ने घर घुसकर बाक्स में रखे रुपए चोरी कर ली।

Latest Posts

Don't Miss