Latest Posts

आलमारी का ताला तोड़कर 3 लाख के जेवर पार,किराना दुकान से नकदी चोरी

जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने बढ़ाई नागरिकों की चिंता

महासमुंद। जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। बीते कुछ दिनों में अलग-अलग ब्लॉकों में मकान, दुकान और वाहनों से चोरी की वारदातें सामने आने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। एक तरफ चोर रात के अंधेरे में सूने मकानों को निशाना बनाकर नकदी, जेवरात और कीमती सामान पार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ छड़-सीमेंट बेचने या भुगतान करने के नाम से घरों घुसकर अज्ञात चोर दिनदहाड़े चोरी को अंजाम दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार तेंदूकोना थाना अंतर्गत ग्राम घोघरा निवासी टेमन साहू ने पुलिस को बताया कि वह खेती किसानी करता है। 20 अप्रैल को वह बाजार गया था, पत्नी काम पर और पुत्र झलप स्वास्थ सेंटर गया था। उसी दौरान अज्ञात ने  घर-घुसकर आलमारी का ताला तोड़कर सोने का लॉकेट 01 नग (वजनी लगभग 01 तोला),  झुमका दो जोड़ी सोने का (वजनी लगभग 01 तोला), गेंहू दाना 08 ग्राम, गले की पत्ती सोने का 08 नग (वजनी लगभग 8 ग्राम), पायल सांटी ,ऐठी चांदी का लगभग 800 ग्राम, नकदी लगभग 10 हजार रुपए व बिल वाउचर कुल कीमती लगभग 3 लाख रुपए पार कर दी। इसी तरह खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोकनाझर में एक किराना दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने गल्ला से नकदी चोरी कर ली। कोकनाझर निवासी महेन्द्र साहू ने थाने में शिकायत की है कि उनकी किराना दुकान है। 5 मई को वह हर दिन की तरह वह रात करीब 8 बजे दुकान में ताला लगाकर घर चला गया। दूसरे दिन दुकान का ताला टूटा मिला। दुकान के अंदर किराना सामान बिखरा हुआ था। कुछ सामान और गल्ला से नकदी 37 हजार रुपए गायब था। 

* सांकरा में छड़-सीमेंट दिलाने के बहाने चोरी*

जानकारी के अनुसार सांकरा थाना क्षेत्र के पेन्ड्रावन निवासी हिरामन सिदार ने थाने में शिकायत की है कि 26 अगस्त 2025 को वह बिजली वायरिंग करने ग्राम तिलंजनपुर गया था। करीब 2 बजे पुत्र भूपेश सिदार का फोन आया। उसने एक अनजान व्यक्ति से फोन पर बात कराई। अनजान व्यक्ति ने कहा कि ग्राम झगरेनडीह के पास रोड ठेकेदारी का काम करता हूं, मेरे ठेका का काम पूरा हो गया है, छड़-सीमेन्ट बचा हुआ है रखना है क्या 3 हजार रुपए क्विंटल में दूंगा। जिस पर मैनें ‘हां’ कह दिया। कुछ देर बाद मेरे पुत्र का दोबारा फोन आया। उसने कहा कि-छड़-सीमेंट वाला व्यक्ति मुझे अपनी स्कूटी में बिठाकर देवरी से छड़ तौलकर लाना कहा जामजुड़ा के रास्ते में गांव के बाहर उतार दिया।  मेरा एक साथी आ रहा है, तुम यहां पर रुके रहो कहा। घर वापस पेन्ड्रावन आया कुछ देर बाद शक होने पर मैं भी उसके पीछे-पीछे घर वापस आया तो देखा कि वह व्यक्ति घर से निकल रहा था। मैंने उसे रूकने के लिए चिल्लाया तो वह नहीं रूका भाग गया। घर अन्दर गया तो पेटी खुली हुई है। सूचना पर तुरन्त घर पहुंचा, तो प्रधानमंत्री आवास बनाने पेटी में रखा 70 हजार रुपए गायब मिला।

Latest Posts

Don't Miss