Latest Posts

Raipur Crime News: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार,पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर करता रहा दुष्कर्म

रायपुर। शादी का प्रलाेभन देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आराेपी काे खमतराई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आराेपी साेशल मीडिया के माध्यम से पीड़िता से दाेस्ती कर घटना काे अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार पुलिस उपायुक्त नार्थ जोन मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार महिलाओं पर घटित अपराधों की रोकथाम, महिला संबंधी अपराधियों पर नकेल कसने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नार्थ जोन क्षेत्रान्तर्गत थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों में महिलाओं पर घटित अपराधों में आरोपियों की पतासाजी कर उनपर प्रभावी कार्रवाई किया जा रहा है।

इसी क्रम में पीड़िता निवासी गोवर्धन नगर थाना खमतराई रायपुर द्वारा वर्ष 2023 में मोबाइल फेसबुक के माध्यम से आरोपी यशवंत लदेल दोस्ती होने पर दिनांक 24 मई 2024 को आरोपी यशवंत लदेल द्वारा थाना खमतराई क्षेत्रान्तर्गत स्थित रावांभाठा में बंजारी मंदिर घुमने अकेले आया था, फिर पीड़िता को आरोपी द्वारा फोन करके बुलाकर अपने परिचित के घर घुमाकर लाता हूँ कहकर अपने मोटर साईकिल कमांक सीजी 09 जे०जे० 8962 में बिठाकर ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा लेकर गया बाद आरोपी यशवंत लदेल द्वारा पीड़िता से प्यार करने, दोनों एक ही जाति है, शादी करूंगा कहकर पीडिता को बहला-फुसलाकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। बाद अगस्त 2024 को आरोपी यशवन्त लदेल फिर रायपुर आकर पीड़िता को ओयो होटल में ले जाकर शादी का प्रलोभन देकर संबंध बनाया।

बाद आरोपी द्वारा पीड़िता से बेमेतरा, पण्डरी रायपुर के होटल में जबरदस्ती लगातार शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा, आरोपी यशवंत लदेल द्वारा पीड़िता के साथ अंतिम बार दिनांक 16.03.2026 को शारीरिक संबंध बनाने बाद आरोपी द्वारा पीड़िता से शादी करने से मना करने, रिपोर्ट लिखाने बोलने पर मारने-पीटने की धमकी चमकी देने की प्रार्थिया के लिखित आवेदन पर थाना खमतराई रायपुर में अपराध कमांक 272/2026 धारा-69,351 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी यशवंत लदेल के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आरोपी यशवंत लदेल (25) ग्राम झाडूंटीला थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम (छ०ग०) को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्‌तार कर दिनांक 22 अप्रैल काे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

 

Latest Posts

Don't Miss