Latest Posts

Raipur Crime News: मस्जिद परिसर में चाेरी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Raipur Crime News: रायपुर। आमानाका मेन रोड स्थित मस्जिद परिसर की दीवार फांदकर चाेरी की घटना काे अंजाम देने वाले दाे दाे आराेपी काे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आराेपी के कब्जे से लिफ्ट प्लेट, हैंडल, वायर आदि कीमती लगभग 15,000 रुपए जब्त कर कार्रवाई की गई है।
सरस्वती नगर थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी फिरोज गांधी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 17 अप्रैल को सुबह 4 से 5 बजे के मध्य, हकीमी इंटरप्राइजेस के सामने आमानाका मेन रोड स्थित मस्जिद परिसर की दीवार फांदकर अज्ञात चोर अंदर घुस गए और वहां रखा सामान लिफ्ट प्लेट, हैंडल, वायर आदि चोरी कर ले गए, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना धारा 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Raipur Crime News: फुटेज के आधार पर आराेपी तक पहुंची पुलिस

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। फुटेज के विश्लेषण के दौरान 02 अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी की घटना को घटना को अंजाम देना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के भागने के लिए उपयोग किए गए मार्गों की पहचान की तथा उन सभी मार्गों पर लगे कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपी की मूवमेंट को क्रमबद्ध तरीके से ट्रैक कर आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्र करते हुये आरोपियों को चिन्हांकित करने में सफलता मिली तथा आरोपियों की पहचान कुकुरबेड़ा सरस्वती नगर निवासी अर्जित देवार एवं शत्रुघन उर्फ बठवा देवार के रूप में किया गया। दोनों की पतासाजी कर पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपी अर्जित देवार पूर्व में एनडीपीएस एक्ट तथा आरोपी शत्रुघन उर्फ बठवा देवार मारपीट व आर्म्स एक्ट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुके है।

Raipur Crime News: गिरफ्तार आरोपी

01. अर्जित देवार पिता सुजीत कुमार उम्र 19 साल निवासी कुकुरबेड़ा थाना सरस्वती नगर रायपुर।

02. शत्रुघन उर्फ बठवा देवार पिता हरबन देवार उम्र 19 साल निवासी कुकुरबेड़ा थाना सरस्वती नगर रायपुर।

Latest Posts

Don't Miss