Latest Posts

Raipur Crime News: 64 पाैवा सवा शेरा व राेमियाे देसी मशाला शराब के साथ 3 गिरफ्तार

Raipur Crime News: रायपुर। खराेरा पुलिस ने क्षेत्र में अपराधियाें पर लगाम लगाने लगातार आपरेशन निश्चय के तहत कार्रवाई कर रही है। इसी तारतम्य में टीम ने शराब के साथ तीन आराेपियाें काे गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 64 पाैवा शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साेमवार को मुखबिर से सूचना मिला कि राईस मिल के पास छड़िया खरोरा रोड में बिक्री के लिए अवैध रूप से शराब रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही टीम मुखबिर के बताए स्थान पर से घेराबंदी कर छापेमार कार्रवाई की। इस दाैरान टीम ने वार्ड क्रमांक 10 पुराना खाराेरा थाना के पीछे निवासी हितेन्द्र सेन (35) और ज्ञान दीप स्कूल के पास रहने वाले आशीष गुप्ता (44) काे गिरफ्तार कर उनके पास से 34 पौवा देसी मसाला सवा शेरा शराब जब्त किया।

वहीं टीम ने पचरी रोड प्लाई वुड कंपनी के पास से वार्ड 9 खराेरा निवासी चेतन निषाद (39) काे 30 पौवा रोमियो देसी मसाला शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनाें आराेपियाें के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Latest Posts

Don't Miss