
कोरबा (संवाद साधना )। कोरबा विद्युत मंडल कल हुए निलंबन मामले मे नाटकीय मोड़ सामने आया हैं की कार्य के प्रति अनियमित के मामले में कोरबा जिले के अधीक्षण अभियंता (एस ई ) बी के सरकार और कार्यपालन अभियंता अंशु (डी ई ) निलंबित कर दिया गया थे । उनपर आरोप था की जिले में चल रहे विद्युत कार्यों मे गंभीर अनियमित एवं आदेश की अवहेलना करना शामिल हैं । जिससे नाराज़ एम डी भीम सिंह ने कार्यवाही करते हुए दो बड़े अधिकारियो को निलंबित कर दिया था आज़ अपुष्ट खबरों से जानकारी प्राप्त हुई हैं की एस ई बी के सरकार को पुनः बहाल कर ई डी ओ एंड एम रायपुर किया जा रहा हैं जबकि डी ई अंशु का निलंबन यथावत रखा गया हैं उनकी जगह कोरबा ग्रामीण डी ई शत्रुघ्न सोनी को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक कटघोरा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं।
सूत्रों की माने तो एस ई बी के सरकार के रिटायरमेंट में 3 से 4 माह बचे हैं इस कारण पुनः बहाली रायपुर ई डी ओ एंड एम किया जा रहा हैं।



