Latest Posts

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, महासमुंद के 1.26 लाख से अधिक किसानों को मिली 25.68 करोड़ की सौगात

कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर में किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

महासमुंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम की राजधानी गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर देशभर के 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की गई।
        इस योजना के तहत महासमुंद जिले के 1,26,342 कृषकों के खातों में कुल 25.68 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विकास, किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग तथा कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर, महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत महासमुंद की उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर, ग्राम पंचायत शेर के सरपंच हरेन्द्र साहू, ग्राम पंचायत मोरधा की सरपंच श्रीमती चंपेश्वरी साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं कलेक्टर विनय लंगेह, उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप, सहायक संचालक कृषि परमजीत कंवर तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. आर.एल. शर्मा सहित अन्य वैज्ञानिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान किसानों को पपीते की उन्नत खेती, केंचुआ खाद (वर्मी कम्पोस्ट) उत्पादन, मशरूम उत्पादन, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, फसल अवशेष प्रबंधन, जैविक खाद के उपयोग तथा दलहन-तिलहन एवं लघु धान्य फसलों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण भी दिया गया।

Latest Posts

Don't Miss