Raipur Crime News: -खाना-खिलाने के बहाने ड्राइवर ने सिग्नल से कार में बैठाया, वीआईपी रोड ले जाकर वारदात
Raipur Crime News, रायपुर, सिग्नल पर पैसे मांगकर गुजर बसर कर रही 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने पहले बच्ची को खाना खिलाने के बहाने अपहरण किया और उसके बाद वीआईपी रोड की ओर ले जाकर दुष्कर्म किया।

तेलीबांधा स्थित सिग्नल पर नाबालिग लडक़ी वाहन चालकों से पैसे मांगकर गुजर बसर करती है। बुधवार की रात 9.30 बजे 2 नाबालिग अपने साथियों के साथ सिग्नल पर लोगों से पैसे मांग रही थी। इस दौरान स्विफ्ट कार में सवार आरोपी नवीन (21) ने खाना खिलाने का झांसा देकर पीडि़ता को गाड़ी में बिठाया, फिर वीआईपी रोड ले जाकर दुष्कर्म किया। बहुत देर तक नाबालिग अपने परिजनों के पास नहीं पहुंची तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
Raipur Crime News:रोपी की तलाश में पुलिस रात भर घूमती रही
नाबालिग के परिजनों की सूचना पर एसीसीयू, तेलीबांधा थाने की टीम ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच शुरू की। आरोपी की तलाश में पुलिस रात भर घूमती रही। आरोपी को सुबह 4 बजे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। नाबालिग ने अपने साथ हुई आपबीती की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने रेप की बात स्वीकार की है। पूरे घटनाक्रम का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे।

Raipur Crime News:दो सप्ताह पहले भी सिविल लाइन थाने में सामने आया है दुष्कर्म का मामला
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मेडिकल जांच और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले सिविल लाइन इलाके में 65 साल के बुजुर्ग ने 9 साल की बच्ची से रेप किया था। 12 जनवरी की सुबह बच्ची दर्द के कारण रोती हुई जमीन पर लेटी थी। चाची जब उसे नहलाने ले गई और दर्द की वजह पूछी, तब बच्ची ने पूरी घटना बता दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।




