Latest Posts

Raipur Police News: कबीर नगर में खुला पुलिस चौकी, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

Raipur Police News: रायपुर, अपराधियों व असमाजिक तत्वों में भय का माहौल बनाने और पुलिसिंग को मजबूत करते हुए अपराधों पर नियंत्रण रखने कबीर नगर क्षेत्र के रामनगर में पुलिस चौकी स्थापित की गई है।

इसके खुलने से क्षेत्र के लोगों को पुलिस सुरक्षा प्रदान करेगी। पुलिस चौकी के नवीन भवन का उद्घाटन मंगलवार को किया गया है। सर्वसुविधायुक्त रामनगर पुलिस सहायता केन्द्र को नगर निगम रायपुर के द्वारा विधायक निधी से तैयार किया गया है।

इन्हें पढ़िएः नवा रायपुर से चीन को 12,000 मीट्रिक टन तांबा सांद्रण निर्यात, कॉनकॉर ने शुरू की अंतरराष्ट्रीय सेवा

द्घाटन समारोह में पश्चिम विधायक राजेश मूणत, पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डीआर. पोर्ते, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह, सतीश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक उरला पूर्णिमा लामा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नंदनी ठाकुर, थाना प्रभारी गुढिय़ारी निरीक्षक बीएल चंद्राकर, पुलिस चौकी प्रभारी रामनगर सउनि. रमेश शर्मा, पार्षद भोला राम साहू तथा थाना/चौकी के पुलिसकर्मी, नगर निगम जोन 7 के अधिकारी एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

कबीर चौक एक व्यस्तम चौक है जहां लगातार देर रात्रि तक भीड़ रहती है तथा राहगीरों का आना-जाना होता है। पुलिस चौकी के स्थापित होने से अपराधों पर नियंत्रण किया जा सकेगा।

Latest Posts

Don't Miss