Latest Posts

CG Accident News: अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, सहायक नेत्र अधिकारी की हुई दर्दनाक मौत

CG Accident News: राजिम के किरवई गांव के पास हुआ हादसा

CG Accident News: रायपुर, राजिम के किरवई गांव में बुधवार रात एक हादसे में फिंगेश्वर के जामगांव स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सहायक नेत्र अधिकारी डॉ. नितेश सिन्हा की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दलदल भरे तालाब में जा गिरी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, डॉ. नितेश सिन्हा अभनपुर ब्लॉक के केन्द्री गांव के निवासी थे और किसी कार्य से राजिम की ओर आए हुए थे।

इन्हें भी पढ़िएः NATIONAL CANCER AWARENESS DAY: राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: एमएमआई नारायणा के चिकित्सकों ने कहा- कैंसर का समय पर पता चल जाए, तो इलाज संभव

देर रात लौटते समय किरवई गांव के पास अचानक उनका कार से नियंत्रण हट गया और कार असंतुलित होकर सीधा तालाब में जा घुसी। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

इन्हें भी पढ़िएः CG NEWS: जिपं सदस्य से रेप करने वाले फूड इंस्पेक्टर प्रहलाद राठौर को उम्रकैद

राजिम पुलिस और ग्रामीणों की मदद से कार को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक डॉ. सिन्हा की जान जा चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। जामगांव स्वास्थ्य केंद्र के सहकर्मी और अधिकारी स्तब्ध हैं।

Latest Posts

Don't Miss