पीपीपी मॉडल पर बनी सुविधा, अब 12–15 मिनट में पूरी होगी रजिस्ट्री

रायपुर (संवाद साधना)। नवा रायपुर के अटल नगर में देश का पहला अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदर्शिता और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल पर बने इस कार्यालय का शुभारंभ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
शुभारंभ के दौरान रायपुर की श्रीमती वीणा देवांगन ने कैशलेस भुगतान के जरिए सेल डीड रजिस्ट्री कराई, जिसे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में प्रदर्शित किया गया।



