Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

  गुम हुए 200 मोबाइल उनके मालिकों को सौंपा

गुम हुए मोबाइल पाकर कहा, पुलिस का धन्यवाद

महासमुंद। ‘हमर पुलिस, हमर संग’ कार्यक्रम के अंतर्गत गुम हुए 200 मोबाइल का वितरण आज पुलिस कंट्रोल रूम में उनके मालिकों को किया गया। गुम हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान दिखी और उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया।बता दें कि मोबाइल अब लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। चाहे व्यापारी हो या निजी संस्थानों में काम करने वाले, सरकारी कर्मचारी या आम जनता सभी अपने मोबाइल में महत्वपूर्ण दस्तावेज व अन्य जानकारी सुरक्षित रखते हैं। ऐसे में अगर मोबाइल गुम या चोरी हो जाए तो उसे फिर से प्राप्त करने आवश्यकता होती है। गुम या चोरी मोबाइल उपभोक्ता को मिल सके लिए भारत सरकार के दूर संचार विभाग ने सीईआई आर पोर्टल की शुरूआत की। जिले में 1 मार्च 2023 से लेकर अब   तक कुल 1752 मोबाइल गुम की शिकायत दर्ज कराई गई। जिसमें अब तक जिले की साइबर टीम ने 996 गुम मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने एक साल पूर्व 272 मोबाइल का वितरण किया और आज हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम अंर्तगत एएसपी प्रतिभा पांडे ने 30 लाख कीमत के 200 मोबाइल का वितण कंट्रोल रूम में किया। उन्होंने बताया कि साइबर सेल की टीम गुम मोबाइल की लगातार तलाश कर रही थी। इस दौरान शिकायत के आधार पर मोबाइल को स्केन किया गया तो कुछ लोग ऐसे थे जिन्होने बताया कि उन्हे मोबाइल गिरा या पड़ा हुआ मिला। ऐसे लोगों को चिन्हाकित किया गया जो भूलवश मोबाइल पास रखे थे। उनसे मोबाइल प्राप्त कर उसका वितरण किया जा रहा है। बरामद हुए कुल 996 मोबाइल में से 472 मोबाइल गत वर्ष और अभी वितरण किया गया और शेष 524 जिले के विभिन्न थानों से वितरित किया गया है।

*मोबाइल गुम होने पर तत्काल शिकायत करें : एएसपी* एएसपी प्रतिभा पांडे ने अपील की है कि यदि आपका मोबाइल गुम या चोरी हो जाए तो तत्काल सीईआईआर पोर्टल में स्वयं शिकायत दर्ज कराएं या अपने नजदीकी थाने व साइबर सेल में जाकर शिकायत दर्ज कराएं। जिसमें एक फार्म भरना होता है। बाद पुलिस उसकी तलाश करती है और जब गुम मोबाइल मिलता है तो उसकी सूचना दी जाती है।

Latest Posts

Don't Miss