Latest Posts

पांच क्विंटल गांजे के साथ एक बंदी

महासमुंद। कोमाखान पुलिस ने  टेमरी नाका में घेराबंदी कर एक ट्रक से 500 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर नारकोटिक एक्ट 20(ख) के तहत कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार कोमाखान प्रभारी नितेश सिंह ठाकुर को मंगलवार को पट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ट्रक से गांजा लेकर ओडिशा से महासमुंद की ओर आ रहा है। मुखबिर की सूचना पर कोमाखान पुलिस टीम ने टेमरी नाका पर ओडिशा से जिले में दाखिल हो रहे ट्रक क्रमांक सीजी 12 बीआर 9833 को रोका । ट्रक चालक ने पूछताछ में अपना नाम-पता ग्राम संबलपुर, थाना जसराना, जिला फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश निवासी विजय कुमार राजपूत (40) बताया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो  20 प्लास्टिक बोरियों में गांजा मिला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ओडिशा रायगढ़ा से पहले जेकेपुर भीष्मकटक रेल्वे स्टेशन से 30 किलोमीटर अंदर जंगल से झांसी उ . प्र. निवासी अंकित राय ने किसी व्यक्ति से गांजा बोरियों में आईसर ट्रक की डाला में भरकर मुझे भीष्मकटक रेल्वे स्टेशन के पास रोड में दिया व अंकित राय ट्रेन से वापस नागपुर चला गया । गांजा का पैसा अंकित राय ने दिया है

Latest Posts

Don't Miss