महासमुंद – जिला बेसबॉल संघ बिलासपुर द्वारा मेजर लीग बेसबॉल कप टूर्नामेंट का आयोजन छत्तीसगढ़ स्कूल बिलासपुर में दिनांक 30 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित किया गया है। प्रशिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई ने बताया कि महासमुंद जिले के 11 वर्ष आयु के बेसबॉल खिलाड़ियों की भागीदारी करने टीम बिलासपुर के लिए रवाना हुई। विगत वर्ष जिले ने इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन किया था। बेसबॉल खेल का अभ्यास प्रतिदिन तुमगांव में किया जाता हैं जिसमें आसपास क्षेत्र के बच्चे खेल की बारीकियां सीखते हैं। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य बेसबॉल खेल का विकास करने एवं खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर प्राप्त होने के लिए किया जा रहा हैं। जिले की टीम में शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव से हितेश्वर धीवर पिता शंकर लाल धीवर, उमेश धीवर पिता मोहन धीवर, लेखराज धीवर पिता राजेश धीवर, हिमेश विश्वकर्मा पिता दीपक विश्वकर्मा, नवजीवन मिशन हाई स्कूल तुमगांव से पुष्कर साहू पिता इंद्र कुमार साहू, अनुराग ध्रुव पिता होरी लाल ध्रुव, वेटरनर मेमोरियल स्कूल महासमुंद से दीपेश साहू पिता प्रशांत साहू, केंद्रीय विद्यालय महासमुंद से दुर्गेश कुमार साहू पिता लोचन कुमार साहू, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तुमगांव से आशीष टंडन पिता किसलाल टंडन एवं अशद पिता कलामुद्दीन शामिल हैं। टीम के प्रशिक्षक अभिषेक निर्मलकर, सहायक कोच पार्थ शर्मा शामिल हैं। बेसबॉल टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने के लिए अध्यक्ष नगर पंचायत तुमगांव बलराम कांत साहू, उपाध्यक्ष सावित्री उत्तम निर्मलकर, पार्षद राम शरण निर्मलकर, पार्षद गौतम सिन्हा, पार्षद चोवा राम तांडेकर, पार्षद शिव यादव, भुवनेश्वर साहू, पार्षद रोहित साहू, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, शत्रुहन निषाद, राहुल यादव, पिंटू सिंह, हर्ष शर्मा, जमील कुरैशी, रितेश अग्रवाल, कुबेर साहू, के के चंद्राकर, संगीता रात्रे, प्राचार्य जियो वर्गिश, जितेंद्र साहू, बलराम नेताम ने शुभकामनाएं दी।



