Latest Posts

धीमे-धीमे चलो किंतु ठोस ‎कार्य करो -मौलिकप्रभ जी 

‎चातुर्मासिक प्रवचन
‎राजनांदगांव 14 नवम्बर । ” श्रुत ज्ञान का काफी महत्व है। दस मिनट ही सही स्वाध्याय अवश्य करो। धीमे-धीमे चलो किंतु ठोस काम करो / सात्विक कार्य करो।” उक्त उदगार खरतर गच्छाधिपति मणिप्रभ सागर जी के सुशिष्य मौलिकप्रभ सागर जी ने  व्यक्त किए।
‎मीडिया प्रभारी विमल हाजरा ने बताया कि ज्ञान वल्लभ उपाश्रय भवन में चल रहे चातुर्मासिक प्रवचन की कड़ी में आज मुनि मौलिकप्रभ सागर जी ने फरमाया कि 10 मिनट का स्वाध्याय हमारे जीवन को बदल देगा। रोज श्रुत ज्ञान करने से हम तीर्थंकरों का भी ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संघ किसका होता है, संघ एक – एक सदस्य का होता है इसलिए हमें संघ की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए। संघ मजबूत होगा तो हम भी मजबूत होंगे।
‎ मुनि मौलिकप्रभ सागर जी ने कहा कि अपना ज्ञान बढ़ाने के लिए हमें किताबें पढ़नी चाहिए। आज दुर्लभ ग्रन्थ कचरे में या फिर पेटी में पड़े-पड़े सढ़ रहे हैं। इनमें जो ज्ञान का भंडार है वह कोई नहीं ले रहा है। इन ग्रंथो का अध्ययन करो और इससे ज्ञान प्राप्त करो। आप अपने मकान में तो लाखों का खर्च कर देते हैं लेकिन अपनी ज्ञान वृद्धि के लिए कितना खर्च करते हैं? आप अपनी ज्ञान वृद्धि के लिए खर्च करने में क्यों कतरा रहे हो!
‎ मुनि मौलिकप्रभ सागर जी ने कहा कि हमारे पास बिल्कुल भी समय नहीं है। हमें आज से ही ज्ञान वृद्धि के लिए कार्य करना है। ज्ञान की असाधना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जितना ज्ञान प्राप्त कर सको प्राप्त कर लो और अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाओ। ज्ञान ही हमारे व्यक्तित्व में निखार ला सकता है, इसलिए ज्ञान वृद्धि के लिए अभी से जुट जाओ।

Latest Posts

Don't Miss