कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे व्यवहार न्यायालय के न्यायधीश
चांपा नगर के तहसील कार्यालय में गुरुवार को अधिवक्ता संघ के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश मौजूद रहे। जिसमे अधिवक्ताओं और न्यायाधीश के बीच में एक अनूठा दृश्य देखने को मिला। न्यायाधीश और न्यायिक अधिकारी वकील एक दूसरे साथ होली के रंगों में रंग गए। तहसील कार्यालय में वकीलों के बरामदे में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं व्यक्त किया। आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत टोपी, माला और हल्दी से तिलक लगाकर की गई जिसमे फूलों से होली खेली गई। इस बीच कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश असलम खान, चांपा नगर पालिका के अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, उपाध्यक अमरजीत सिंह खटकर, भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष संतोष थवाईत, चांपा प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुलवंत सिंह सलूजा, सचिव मूलचंद गुप्ता, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भीमन थवाईत, उपाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, सचिव प्रहलाद राठौर, क्रीड़ा सचिव अनिल महार, कोषाध्यक मनोज जयसवाल, ग्रंथपाल हीरामन कुर्मी, कीर्तन देवांगन, जितेन्द्र देवांगन, नरेश गोयल, गणेश श्रीवास, विजय पटेल, योगेश दुबे, लोकेश्वर कहरा, महेंद्र गुप्ता, मनीष गुप्ता, संजय सोयत्र, रामकुमार कछवाहा, सत्यनारायण देवांगन, राजन फुल्लर, योगेश दुबे, लोकेश्ववर कुमार राठौर, आत्माराम देवांगन, अमरनाथ, दीपक बरेठ, मिथिलेश पटेल, योगेश दुबे, जनक राम सोनी, आशीष कसेर, शालिनी सोनी, लक्ष्मी बंजारे, नेहा जैन, मंजूषा तिवारी पार्षद महेन्द्र तिवारी, पार्षद संत सोनत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




