Latest Posts

अखंड रामनाम सप्ताह यज्ञ का हुआ विधि विधान से शुभारंभ, सात दिनों तक भक्ति और कीर्तन की बहेगी अविरल धारा

चांपा। बिर्रा में 156 वे अखण्ड रामनाम सप्ताह यज्ञ का यज्ञाचार्य पं जितेन्द्र तिवारी ने बारह बजे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर यज्ञ का शुभारंभ किया गया। नगर के राजमहल के पास युवा पीढ़ी समिति ने यज्ञ को अनवरत अविरल प्रवाह को आगे बढ़ाने के लिए अखण्ड रामनाम सप्ताह यज्ञ का 156 वे वर्ष को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए यज्ञ समिति और युवा बुजुर्ग ने संकल्प लिया और इस यज्ञ का महाकुंभ को 18 नवम्बर कार्तिक शुक्ल पक्ष बुधवार को यज्ञाचार्य पं जितेन्द्र तिवारी मुख्य यजमान श्रीमती योगिता दिपेश सिंह वरणीय पं भूपेंद्र पांडेय विजय तिवारी भागवत पांडेय गुलाब तिवारी नरोत्तम पांडेय राघवेन्द्र पांडेय पुजेरी ज्योति रक्षक ताराचंद वैष्णव यज्ञ समिति लाल रेवती रमण सिंह जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह चेतन बाबा पीयूष देव सिंह सीबू बाबा सरपंच प्रतिनिधि एकादशियां साहू कुंजी देवांगन लखनलाल बिसाहूराम नरेद्र यादव तीजाऊ पटेल सौखीपटेल अध्यक्ष एकांश पटेल राजकमल कर्ष प्रकाश देवांगन उमेश कश्यप कुलकीत साहू पंचराम कश्यप की उपस्थिति में हुआ।यज्ञाचार्य पं जितेन्द्र तिवारी ने सर्वप्रथम श्रीराम लक्ष्मण माता जानकी के समक्ष विधिवत विधिविधान के साथ मंत्रोच्चारण कर पूजा अर्चना कर साप्ताहिक अखण्ड रामनाम सप्ताह यज्ञ का शुभारम्भ किया गया तत्पश्चात सौखीपटेल एकांश पटेल रामप्रसाद तीजाऊ पटेल ने मण्डली में सीताराम राधेश्याम के गायन और मादर की थाप झाझं मंजीरा के साथ गायन कर मण्डली की परिक्रमा करते हुए गायन मंडली ने वेशभूषा में वाघयंत्र झांझ मंजीरा मादर के साथ अपने कौशल नृत्य करते हुए मण्डली की परिक्रमा किया है यह सीताराम राधेश्याम का गायन मंडली में चौबीस घंटे तक निरंतर चलने वाले इस परिक्रमा से बिर्रा वासियों को सात दिनों तक भक्ति सागर में डूबा रहेगा और सात दिनों तक चलने वाले अखण्ड रामनाम सप्ताह यज्ञ में सभी नगर के अलावा आसपास के लोग भी भक्ति सागर में गोता लगाएं वहीं युवा वर्ग समिति ने 156 वे वर्षों से चली आ रही यह अखण्ड रामनाम सप्ताह यज्ञ का आज 18 नवबंर से गुंज उठेगा तथा सात दिनों तक चलने वाले अखण्ड रामनाम सप्ताह यज्ञ की भक्ति में सभी नगरवासी डूबकी लगायेंगे। तथा हर वर्ष भी गायन मंडली साज सज्जा और विभिन्न वेशभूषा में वाघयंत्र के साथ गायन मंडली को समिति के व्दारा और दानदाता ने आकर्षक ईनाम प्रदान किया जाता है अखण्ड रामनाम सप्ताह यज्ञ में दूसरे दिन से गायन मंडली का गायन वादन करने के लिए बड़ी संख्या में हर रोज पहुंचेगी। तथा श्रद्धालु अखण्ड रामनाम सप्ताह यज्ञ में गायन मंडली का अभिवादन करने और बच्चे बुजुर्ग युवा जवान भी अखण्ड रामनाम सप्ताह यज्ञ में शामिल होकर अपने को कृतार्थ समझते हैं राजमहल के पास अखण्ड रामनाम सप्ताह यज्ञ 18 नवबंर से प्रारंभ होकर 25 नवबंर तक चलेगा तथा बुजुर्गों ने इस अटूट आस्था और विश्वास की परंपरा को आगे बढ़ाया है युवा समिति ने इस परंपरा की अक्षुण्ण परपंरा को आगे बढ़ाने में सभी ने अपनी सहभागिता निभाई है तथा 156 वर्षो से चली आ रही इस परंपरा को आगे बढ़ाने में सभी ने मिलकर अखण्ड रामनाम सप्ताह में यज्ञ के महाकुंभ को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते  है।

Latest Posts

Don't Miss