Latest Posts

श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल, जेसीआई लीजेंड और जेसीरेट विंग निकालेगी एक संयुक्त रैली


कोरबा …कोरबा अंचल में जेसीआई कोरबा सेंट्रल, जेसी आई लीजेंड और जेसीरेट विंग के संयुक्त तत्वाधान में श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अंचल के सीतामणी क्षेत्र से एक विशाल रैली निकाली जाएगी।
प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली में अत्यंत मनमोहक मंदिर तैयार किया गया है एवं प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को संपूर्ण देश के लोग पूर्ण उमंग के साथ साक्षी बनेंगे संपूर्ण देश में दीपावली का माहौल होगा। इसी कड़ी में जेसीआई कोरबा सेंट्रल, जेसी आई लीजेंड और जेसीरेट विंग के सदस्यो द्वारा भी जेसी दीपावली उत्सव मनाया जाएगा। अंचल के हर घर में दीप प्रज्ज्वलित किये जाएंगे और रंगोली बनाकर भगवान श्रीराम का स्वागत किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत पूजा-स्थल में रखने हेतु एक मनमोहक कार्ड सिक्का लगा हुआ एवं प्रसाद के रूप में दो-दो लड्डू संपूर्ण शहर की दुकानों में बांटे जाएंगे। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत श्रीराम मंदिर सीतामढ़ी क्षेत्र से प्रातः 11:30 बजे पूजा-अर्चना करके वहां कार्ड का विमोचन कर एक विशाल रैली के रूप में शहर में कार्ड एवं प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

Latest Posts

Don't Miss