Latest Posts

स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत धार्मिक स्थलों में सफाई अभियान जारी

शासन के निर्देश पर 14 से 22 जनवरी तक चलाया जा रहा स्वच्छ तीर्थ अभियान
कोरबा। भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा स्वच्छ तीर्थ अभियान के अंतर्गत निगम क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों में निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्वच्छता का अभियान जनसहयोग से चलाया जा रहा है। निगम के स्वच्छता विभाग के अधिकारियों की देखरेख में स्वच्छता कर्मचारी निर्धारित धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर विशेष साफ-सफाई का कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को रानी रोड दुर्गा मंदिर, दादर कली मंदिर, हनुमान मंदिर तुलसी नगर, त्रिपुर सुंदरी मंदिर दशहरा मैदान, नर्मदेश्वर शिव मंदिर, सुमेधा रोड जमनीपाली, हनुमान मंदिर शिव मंदिर नेहरूनगर, बरमपुर सांई मंदिर व शिव मंदिर तथा दुर्गा मंदिर बजरंग चौक में सफाई अभियान चलाया गया।शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा जनसहयोग से निगम क्षेत्र में स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों में 14 जनवरी से स्वच्छ तीर्थ अभियान संचालित किया जा रहा है, जो 22 जनवरी तक संचालित होगा। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में विगत 14 जनवरी से चलाए जा रहे स्वच्छ तीर्थ अभियान के अंतर्गत सप्तदेव मंदिर रामसागरपारा, शनि मंदिर नहर रोड, राम मंदिर सीतामढ़ी कोरबा, शनि मंदिर गढ़ी मोहल्ला, हनुमान मंदिर कोसाबाड़ी चौक, हनुमान मंदिर आर.पी. नगर, शिव मंदिर, हनुमान मंदिर रामपुर, शिव मंदिर साडा कालोनी, भवानी मंदिर, दिगेश्वरी मंदिर, टी.पी. नगर गुरूद्वारा, राधाकृष्ण मंदिर पन्द्रह ब्लाक, हनुमान मंदिर मुड़ापार, शिव मंदिर एम.आई.जी. कॉलोनी, कपिलेश्वर महादेव मंदिर रविशंकर नगर, शिव मंदिर निगम कॉलोनी, सांई मंदिर रामनगर स्याहीमुड़ी, शिव मंदिर तालाब के पास जमनीपाली, शिव मंदिर पुष्पपल्लव कॉलोनी लाटा, हनुमान मंदिर मेनरोड, शिव मंदिर साडा, राम मंदिर कैलाशनगर, हनुमान मंदिर बालको, गायत्री मंदिर भदरापारा बालको, हनुमान मंदिर भदरापारा, सर्वमंगला मंदिर, शिव मंदिर विकास नगर, शिव मंदिर बलगी, हनुमान मंदिर गेवरा चौक, बजरंग बली मंदिर गजरा, शिव मंदिर घुड़देवा, श्रीराम मंदिर बांकीमोंगरा, हनुमान मंदिर बजरंग चौक बांकीमोंगरा इत्यादि धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान संचालित कर विशेष साफ-सफाई के कार्य कराये गये हैं।

Latest Posts

Don't Miss