Latest Posts

कोरबा तहसील में बंदर,किसी के सिर पर चढ़ा तो किसी के कंधे पर,मची अफरा-तफरी

कोरबा। कोरबा शहर के आसपास जंगल क्षेत्र में स्थित है और इससे लगे ग्रामीण इलाके भी हैं। इन जंगलों से होकर अक्सर बंदर शहर के भीतर प्रवेश कर जाते हैं और उनका उत्पात तथा बंदर का आना लोगों के लिए भय मिश्रित कौतूहल का विषय भी बना रहता है। आज बुधवार को दोपहर के वक्त करीब 2:30 बजे कोरबा तहसील कार्यालय परिसर में एक बंदर पहुंच गया और उत्पात मचाता रहा। बंदर के कारण यहां के कर्मचारी, अधिवक्ताओं और आने वाले पक्षकारों में अफरा-तफरी का भी माहौल देखा गया। बंदर कभी किसी के सिर पर तो कभी किसी के कंधे पर जाकर बैठता रहा। तहसीलदार व नायब तहसीलदार कार्यालय/न्यायालय के दरवाजे बंद कर दिए गए ताकि बन्दर भीतर न घुस सके।

Latest Posts

Don't Miss