Latest Posts

सर्वदेव शिव मंदिर साडा कालोनी में आयोजित पूजा-अर्चना में सम्मिलित हुए वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल

भोलेनाथ सबसे सरल उपासना से भी प्रसन्न होते हैं-स्वामी घनश्यामाचार्य


कोरबा … कोरबा जिले के सर्वदेव शिव मंदिर साडा कालोनी में सप्तम दिवस पर भोलेनाथ का रुद्राअभिषेक सहस्रनामों के साथ पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर स्वामी घनश्यामाचार्य ने कहा कि “भोलेनाथ सबसे सरल उपासना से भी प्रसन्न होते हैं, लेकिन रुद्राभिषेक उन्हें सबसे ज्यादा प्रिय है। रुद्राभिषेक से भगवान शिव को प्रसन्न करके आप असंभव को भी संभव करने की शक्ति पा सकते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि “गुजरात प्रांत के काठियावाड़ क्षेत्र में समुद्र के किनारे सोमनाथ नामक विश्वप्रसिद्ध मंदिर में यह ज्योतिर्लिंग स्थापित है। पहले यह क्षेत्र प्रभासक्षेत्र के नाम से जाना जाता था। यहीं भगवान श्रीकृष्ण ने जरा नामक व्याध के बाण को निमित्त बनाकर अपनी लीला का संवरण किया था। यहां के ज्योतिर्लिंग की कथा का पुराणों में वर्णन है।”
कथा का आयोजन श्रीराम चरित मानस महिला मंडल साडा कालोनी जमनीपाली द्वारा किया जा रहा है। कथा में सप्तम दिवस मुख्य जजमान दशरथ शर्मा सहित छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, परमिंदर सिंह, भरत अग्रवाल, नीरज शर्मा, ईश्वर साहू, राधेलाल यादव, राज जायसवाल, बी.के. मिश्रा, सुबोध शुक्ला, राजेंद्र तिवारी, एस.एन. मिश्रा, सुरेश अग्रवाल, श्रीमती बेला गायधने, श्रीमती सुनीता शुक्ला, श्रीमती ललिता अग्रवाल, श्रीमती सुमन देशमुख, श्रीमती अनुराधा तिवारी, श्रीमती सुधा श्रीवास्तव, श्रीमती अन्नपूर्णा पांडे, श्रीमती नीलम शुक्ला, श्रीमती सुनयना सिंह, श्रीमती शोभा गुप्ता, श्रीमती सरला अग्रवाल, दर्री साडा कालोनी के भक्त जनों ने शिव महापुराण कथा का रस पान किया।

Latest Posts

Don't Miss