Latest Posts

खदानों के 400 मैनेजर बने सीनियर मैनेजर


कोरबा। कोल इंडिया में काम करने वाले विभिन्न विभागों के चार सौ से अधिक मैनेजर को सीनियर मैनेजर मेंं पदोन्नति देते हुए उन्हे एक कंपनी से दूसरे कंंपनी में तबादला किया गया है। इस संबंध में कोल इंडिया के उप महाप्रबंधक, अधिकारी स्थापना के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी की गई है। पदोन्नति पाने वालो में सबसे अधिक 193 माइनिंग विभाग के अधिकारी हैं।उसके बाद पर्सनल और सीपी विभाग के हैं। चिकित्सकों को भी इस दायरे में लाया गया है, लेकिन उनका तबादला नहीं किया गया है।

Latest Posts

Don't Miss