Latest Posts

मुख्यमंत्री श्री साय के हाथों हुआ अनमोल कर्तव्य सेवा समिति के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

विमोचन में समिति के संथापक – कमल दीवान व उमेश कुमार चिकनजुरी एवं कार्यकारणी सदस्य मधुसूदन भौमिक, सुमित कुमार, अजय दुबे,अनिल कुमार, योगेश कुमार एवं अनुज दीवान सम्मलित रहे।

कोरबा….छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “अनमोल कर्तव्य” सेवा समिति के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन पहुना राज्य अतिथि गृह रायपुर में किया। सर्वप्रथम समिति के सदस्यों द्वारा फूल और गुलदस्ता भेंट न कर रामचरितमानस ग्रंथ का भेंट किया गया क्यों कि समिति का मानना है कि फूल और गुलदस्ते भेंट उपरांत उपयोगहीन हो जाते है। इसलिए भेंट मुलाकत में धार्मिक ग्रंथ या छत्तीसगढ़ की धरोहर स्मृतियों का भेंट करने से उनका सम्मान भी होगा और उपयोग हीन गुलदस्तों से पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अच्छा पहल होगा।
समिति के संथापक द्वारा बताया गया कि समिति का मुख्य उद्देश्य समस्त मानव समाज मे सहयोग एवं सेवा भावना लाना है-इसलिए समिति का श्लोगन “एक कदम मानवता की ओर” रखा गया है

भिखारी को भीख नही सहयोग देना के तर्ज पर कार्य करना ,सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में भीख मांगते लोगो को चिन्हांकित करना और रोजगार एवं स्वरोजगार दिलाते हुए विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करना। गरीबी के कारण शिक्षा से वंचित बच्चों को चिन्हाकित कर उचित संसाधन उपलब्ध कराते हुए ज्ञान की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास। गरीबी के कारण पहाड़ी बीहड़ पहुंच विहिन ग्रामीण अंचल में निवास करने वाले राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा आदिवासीयो को चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास एवं मुख्यालय से पहुंच विहीन ग्रामीण गरीब जनता तक विभिन्न शासकीय योजनाओं के बारे में अवगत कराकर जरूरतमंदो को लाभान्वित कराते हुए विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास करना है।समिति के सदस्यों द्वारा इस कार्य को करने के लिए सेवा भाव से बीड़ा उठाया है।

Latest Posts

Don't Miss