Latest Posts

भारती सरस्वती शिशु मंदिर बालको में मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

कोरबा। शिवनगर रुमगरा बालको मे स्थित ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर शिवनगर मे सर्व प्रथम दीप प्रज्वलन कर माता सरस्वती कि आराधना किया गया मुख्य अतिथि विद्यालय संयोजक वीरेंद्र मिश्रा वअन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। कृष्णा जन्माष्टमी के इस शुभ अवसर मे विद्यालय द्वारा बच्चों को राधा कृष्णा के रूप मे आने को कहा गया और सभी बच्चों मे अच्छी जोड़ीयों को पुरुस्कृत किया गया और कई बच्चों ने भजन गा कर अतिथियों का मन जीत लिया, कार्यक्रम में दही हांडी भी फोडी गई इस प्रकार कार्यक्रम का समापन किया गया और मुख्य अतिथि विद्यालय संयोजक वीरेंद्र मिश्रा, कृष्णा यादव, भरतपाल सिंह , सन्तु राम सारथी , गोरे लाल चंद्र , सुनीता सागर , कांता प्रसाद साहू , जय सिंह राठौर , शिक्षिका कांता भगत , प्रतीक्षा कंवर , जामोत्रि कश्यप ,सूनीदा विश्वकर्मा आदि शिक्षिका व ग्राम वासी उपस्थित रहे ।

Latest Posts

Don't Miss