Latest Posts

Ganeshotsav News: दूधाधारी बजरंग गर्ल्स ऑटोनॉमस महाविद्यालय में हवन पूजन के साथ हुआ गणोत्सव धूम का समापन

Ganeshotsav News: रायपुर। शासकीय दुधाधारी बजरंग गल्र्स ऑटोनॉमस कॉलेज रायपुर के छात्रावास में गणेश उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. जया तिवारी एवं छात्रावास वार्डन डॉ. प्रीति कंसारा सहित समस्त छात्रावास परिवार उपस्थित रहा। 16 से 21 सितंबर तक रंगोली, अल्पना, पाककला, थाल सज्जा, मेहंदी, साड़ी ड्रेपिंग, केश सज्जा, फैंसी ड्रेस, गायन, नृत्य, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, तात्कालिक भाषण एवं वाद-विवाद जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने मे अध्यक्ष मुस्कान कुर्रे, उपाध्यक्ष सिद्धि तिवारी, कोषाध्यक्ष नेहा नायक, सचिव जाह्नवी यादव, सह सचिव शिवानी साहू एवं मिनि माता उपाध्यक्ष चांदनी सिन्हा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। छात्रावास में गणेश चतुर्थी का समापन प्राचार्य डॉ जया तिवारी व हॉस्टल वार्डन डॉ प्रीति कंसारा के द्वारा हवन कार्यक्रम के साथ हुआ।

Ganeshotsav News: इन्होंने किया स्थान प्राप्त

रंगोली/अल्पना में प्रथम सुमन पटेल, द्वितीय जयति साहू, तृतीय भूमिका पटेल, अल्पना में प्रथम अंशु, द्वितीय कुसुम यादव, तृतीय रेणु तिग्गा, पाककला में प्रथम ईशा, द्वितीय जयति साहू, तृतीय नियति कश्यप, थाल सज्जा में प्रथम नम्रता साहू, द्वितीय कीर्ति पोाया, तृतीय आकांक्षा साहू, महेंदी में प्रथम शशि पटेल, द्वितीय सुमन पटेल, जयंती पटेल, तृतीय कुसुम यादव, रागिनी सिन्हा, साड़ी डेपिंग में प्रथम नम्रता साहू, द्वितीय सानिया नरेटी, तृतीय रेणु तिग्गा, केश सज्जा में प्रथम कुसुम यादव, द्वितीय नोमित साहू, फैंसी डे्रस प्रथम चांदनी नेताम, द्वितीय दीपमाला साहू, तृतीय अंशु बाघमारे, गायब प्रतियोगिता में प्रथम भूमिका साहू, द्वितीय रूपाली साहू, तृतीय लेखिका नरेटी, एकल नृत्य में प्रथम अंजना खुसरो, मिताली ध्रुव, तृतीय गरिमा भट्ट, समूह नृत्य में प्रथम अंजना एंड ग्रुप, द्वितीय जयति एंड ग्रुप, तृतीय भवना एंड श्वेता, पोस्टर मोकिंग में प्रथम बरखा ध्रुव, द्वितीय स्थान तोरण धनुषधारी, तृतीय खुशबू देहारी, स्लोगन लेखक कुंती साहू, द्वितीय प्रज्ञा साहू, तृतीय कुसुम यादव, तात्कालिक भाषण सिद्धि साहू, द्वितीय हेमलता साहू, तृतीय चांदनी नेताम एवं वाद विवाद में प्रथम लेखिका साहू, द्वितीय कौमुदनी वर्मा और तृतीय सिद्धि साहू रही।

Latest Posts

Don't Miss