
कोरबा, जिले के गोपालपुर में 130 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इंडियन ऑयल के एल पी जी बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा रायपुर में आयोजित एक समारोह में वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस अवसर पर इंडियन ऑयल के गोपालपुर संयंत्र में एक बड़ी एल ई डी स्क्रीन लगाकर उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में पाली विधानसभा के विधायक श्री मोहित राम करकेट्टा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस प्लांट का आरंभ होना कोरबा जिले के लिए उपलब्धि है। इससे आसपास के प्रदेशों के साथ साथ कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की आपूर्ति बेहतर होगी।
इस कार्यक्रम में इंडियन ऑयल की ओर से मुख्य महाप्रबंधक (एल पी जी) शशि चौधरी, उप महाप्रबंधक कोरबा टर्मिनल शास्वत राहा तथा कोरबा एल पी जी बॉटलिंग प्रमुख विक्रम कुमार उपस्थित थे।




