
0

सुरक्षित छोड़ा जंगल में, स्नेक केचर केशव ने किया सफल रेक्यु
कोरबा, जिले के कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत में ग्राम धवईपुर नवापाता में एक ऑटो गैरज में जहरीला लगभग 5 फिट का कोबरा सांप घुस गया। दुकान के संचालक व कर्मचारी सांप के घुसने सभी सदस्य भयभीत हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल ग्राम डुडगा निवासी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के स्नेक केचर केशव जायसवाल को सूचित किया। जिस पर थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही, फिर कुछ देर बाद मौके स्थल पर पहुंचे केशव जायसवाल ने भीड़ को दूर किया और रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया, ऑटो गैरेज में होने की वज़ह से सावधानी में चूक न हो उसके लिए बड़ी सूझबूझ से गुस्सैल कोबरा को बाहर निकाला और डिब्बे में बंद किया तब जाकर सभी ने राहत भरी सास लेते हुए स्नेककेचर केशव जायसवाल का धन्यवाद ज्ञापित किया, फिर उस सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।





