कोरबा, बालको प्लांट के पास पार्किंग के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग स्थल बनाने में प्रशासन भी कोई ध्यान नहीं दे रहा। आज रिद्धि चौक से लेकर बाल्को प्लांट के गेट तक सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई थी इस वजह से यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई खासकर दो पहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा वार्ड क्रमांक 32 के पार्षद अजय गौड़ ने इसकी जानकारी संबंधित अधिकारी को दी इसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया लगातार यातायात बाधित हो रही है इसके बाद भी प्रशासन इस दिशा पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है यातायात के 1 जवान से जब इस बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि बालको प्लांट में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है इस वजह से क्षेत्र में लगातार यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है जांच पड़ताल के लिए कई सारे नियम कानून बालकों द्वारा वाहनों के चालकों को बताए जाते हैं जिसके चलते कई घंटों तक वाहन चालकों को सड़क पर वाहन खड़ा करने के लिए मजबूर होना पड़ता है यही वजह है कि यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पार्किंग व्यवस्था ना होने से दुपहिया वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसका मुख्य कारण वाहनों को नो पार्किंग में पार्क करना है।ऐसे में प्रशासन की ओर से शहर में पार्किंग जोन बना दिया जाएं तो यातायात व्यवस्था में सुधार हो सकता है, लेकिन इस गंभीर समस्या पर किसी का ध्यान नहीं जाता है,जिससे दिन भर कई बार सड़कों जाम लग जाता है। यही नहीं जिले के कई जगहों पर बेतरीतब ढंग से वाहन खड़े रहने से आए दिन जाम की स्थिति बनाते है। इसके बावजूद कई बार भारी वाहन ट्रैफिक में फंसने से जाम लगता है। जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है



