Latest Posts

बैंक  कैशियर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज 

0 रुपए लेकर खाता में जमा नहीं किया, हड़प लिया
कोरबा, यूनियन बैंक के कैशियर ने महिला खाता धारक के साथ अमानत में खयानत करते हुए धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार चैतमा पुलिस सहायता केन्द्र अंतर्गत ग्राम भोडक़छार, पटपरा निवासी सुशीला बाई कंवर का बैंक खाता यूनियन बैंक शाखा चैतमा में संचालित है। सुशीला ने 30 नवंबर 2022 को सुबह करीब 11 बजे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की चैतमा शाखा में पहुंच कर 35 हजार रुपए नगद जमा किया। इसके लिए बैंक के गार्ड उपेन्द्र के द्वारा जमा पर्ची भरा गया। जमा पर्ची, पासबुक व नगदी रुपए लेकर वह कैशियर पंचुराम कुर्रे पिता लालदास कुर्रे के पास जमा करने पहुंची। कैशियर ने रुपए जमा होने की पावती रसीद सुशीला को दिया। 3 माह बाद जब सुशीला रुपए निकालने के लिए बैंक गई और आहरण पर्ची भर कर कैशियर के पास पहुंची तो ज्ञात हुआ कि उसके खाता में पैसा नहीं है। जब उसने खाता का स्टेटमेंट लिया तो उक्त 35 हजार रुपए जमा होना नहीं पाया। कैशियर द्वारा उक्त राशि जमा न कर अपने पास रख कर गबन कर लिया गया। पुलिस ने श्रीमती सुशीला बाई कंवर की रिपोर्ट पर कैशियर पंचुराम कुर्रे निवासी ग्राम अमेरी बगीचापारा जिला बिलासपुर के विरूद्ध धारा 406, 409, 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Latest Posts

Don't Miss