*श्रमजीवी पत्रकार संघ का दीपावली मिलन सम्पन्न*
महासमुंद। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तत्वावधान में बुधवार को पिथौरा के वन काष्ठागार में दीपावली मिलन और पत्रकार सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के पत्रकार के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। जंहा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवा देने वालों का सम्मान हुआ।
दो सत्र में संपन्न हुए आयोजन के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में बसना विधायक एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष राजा देवेंद्र बहादुर सिंह थे। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने की। विशेष अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव, मंडी अध्यक्ष कार्तिक राम ठाकुर, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष कुलवंत खनूजा, प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा, ग्राम सभा शीतला समाज अध्यक्ष प्रेम सिन्हा मंचस्थ थे। दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल थे। अध्यक्षता नीलांचल सेवा समिति अध्यक्ष संपत अग्रवाल ने की। विशेष अतिथि पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल महासमुंद प्रेस क्लब अध्यक्ष उत्तरा विदानी वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष तिवारी, आनंद साहू वरिष्ठ नागरिक अनंत सिंह वर्मा मंचस्थ थे। प्रथम सत्र में संबोधित करते हुए बसना विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि हमारे क्षेत्र में पत्रकारिता लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में स्थापित है और उच्च आयाम के साथ कलमकार अपनी भूमिका का निर्वाह को बखूबी कर रहे हैं। जिपंअध्यक्ष उषा पटेल ने कहा श्रमजीवी पत्रकार संघ कई वर्षों से दीपावली मिलन समारोह आयोजित कर रहा है जो पत्रकार साथियों के सामाजिक सरोकार का परिचायक है। दूसरे सत्र के अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारिता का क्षेत्र शुरू से ही चुनौतीपूर्ण रहा है। समय के साथ साथ चुनौतियां भी बढ़ती गई है। यद्यपि यह क्षेत्र असीम संभावनाओं से भरा हुआ है तथापि तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए भी संचार क्रांति के इस युग में कलम की विश्वसनीयता को बनाये रखना होगा। नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक संपत अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने में पत्रकारिता का प्रमुख योगदान है समाज में जागरूकता और चेतना उत्पन्न करने में भी मीडिया ही सहायक है। हम जैसे समाजसेवियों के जनहित कार्यों को भी मीडिया ही जन जन तक पहुंचा रही है कहना अतिश्योक्ति नहीं है कि राष्ट्र विकास के विभिन्न घटकों में मीडिया सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। किसान नेता प्रेमशंकर पटेल ने कहा कि पत्रकारों के द्वारा हर वर्ष किये जाने वाले दीपावली मिलन व सम्मान समारोह क्षेत्र के सामाजिक समरसता के लिए मील का पत्थर साबित होगा। अँचल में विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले लोगों को सम्मानित करना एक अनुकरणीय पहल है।भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने भी कार्यक्रम में पहुंच पत्रकारों के प्रति शुभकामना व्यक्त की। स्वागत भाषण श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी ने दिया। मंच संचालन ब्लाक अध्यक्ष मनोहर साहू ने किया व आभार प्रदर्शन महासचिव नंदकिशोर अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं व 186 लोगों का शाल, श्रीफल व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं जिले के 27 पत्रकारों का कलमवीर सम्मान से नवाजा गया।कार्यक्रम में पत्रकार हकीमुद्दीन नासीर, विपिन दुबे,अरविंद यादव,जन्मजय सिन्हा, मनोहर ठाकुर, रेखराज साहू, संजय यादव ,शोभा चंद्राकर,ताराचंद पटेल, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष उमेश दीक्षित, श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला महासचिव जनाब खान बसना ब्लाक अध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल सरायपाली ब्लाक अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, भगवान दास अग्रवाल, सीडी बघेल, जिला सचिव राजेंद्र सिन्हा, बजरंग अग्रवाल, मनहरण सोनवानी, करुणाकर उपाध्याय, पवन गुप्ता, राजेश मिश्रा, मनराखन ठाकुर, विजय गुप्ता, सुरेंद्र पांडे, राजेश बंसल, दिनेश गोयल, विकास शर्मा, भूषण साहू, खीरू पटेल, प्रदीप द्विवेदी, पवन अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, सोनू सेन, प्रमोद सिंहा, नानू सोनी, उमाशंकर जलक्षत्री, भरत डड़सेना, शशिकांत बारिक, भूपेंद्र वैष्णव, हरिकेश भोई वरिष्ठ जन उपस्थित थे।