*00 यातायात जागरूकता के जिला पुलिस की पहल* 00 छालीवुड कलाकार ” पद्मश्री अनुज शर्मा ” भी रहे उपस्थित*
महासमुंद: सडक दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु लगातार बढ रही जो चिंता का विषय है इसे रोकने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज जिला पुलिस द्वारा शंकराचार्य सभागार में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम “जिंदगी मिलेगी ना दोबारा “का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों यातायात के नियमों की जानकारी दी गयी ।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि विश्व मे सबसे अधिक मृत्यु लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से दुर्घटना और रोड एक्सीडेंट होते है। उन्होनें कहा कि आप सभी दो शपथ ले कि अपनी मौत का कारण स्वयं न बने और न ही किसी दूसरे की मौत कारण आप बने। सभी लोगों को शत-प्रतिशत यातायात नियमों का पालन करने करे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कृषि एवं बीज विकास निगम अग्नि चंद्राकर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस यातायात नियमों का पालन करने के लिए इसलिए कहती है ताकि आप ही का जीवन सुरक्षित हो सके वो आपके लिए ही है इसलिए यातायात नियमो का पालन करें।
उक्त कार्यक्रम में छालीवुड कलाकार पद्मश्री श्री अनुज शर्मा उपस्थित रहे जिन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि मैं भी अक्सर अपने कार्यक्रमों के लिए दिन रात कभी भी गाड़ियों में सफर करता हूं लेकिन मैं जब भी सफर करता हूं तो यातायात नियमों का पालन जरूर करता हूं आप सभी यातायात नियमो का पालन करें। कार्यक्रम पश्चात मंचस्थ अतिथियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और “नई मिले तोला दोबारा मानुष चोला” गीत का विडियो लांच करने पश्चात यातायात नियमों की जागरूकता के लिए विशाल मोटर रैली निकाली गयी। कार्यक्रम को कलेक्टर क्षीर सागर , कांग्रेस जिला अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर ने संबोधित किया । इस दौरान बडी संख्या में पुलिस अधिकारी, स्कूलों के छात्र – छात्राएं शामिल हुए।



