Latest Posts

मूर्तियों को अंतिम रूप देने में लगे मूर्तिकार


कोरबा, दुर्गा पूजा पर्व पर पंडालों में स्थापित की जाने वाली मां दुर्गा की मूर्तियों को कलाकार अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। मूर्तियों में साज-सज्जा का कार्य चल रहा है। पर्व की रौनक लौटने से दो साल से कोरोना की मार झेल रहे मूर्तिकारों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मूर्तिकरो का कहना है कि अबकी बार नवरात्रि में जगह-जगह मूर्ति की स्थापना की जाएगी। इसे लेकर मूर्ति की बुकिंग पहले से ही हो गई है और अब की बार उनमें उत्साह है।

बता दें कि पिछले दो साल से कोरोना महाकारी के चलते प्रदेश सरकार ने मूर्तियां स्थापित करने पर रोक लगा दी थी। इस कारण मूर्ति निर्माण करने वाले मूर्तिकरो के समक्ष रोजी-रोटी पर संकट आ गया था लेकिन अबकी बार शहर में मूर्ति स्थापना की छूट दे दी है। 26 सितंबर को नवरात्र पर्व शुरू हो रहा है। इस कारण मूर्तिकार मूर्ति को आखिरी रूप देने में जुटे हुए हैं। मूर्तियां स्थापित करने वाले भक्तगण इनके पास पहुंचकर पहले से ही मूर्ति की बुकिंग कर चुके हैं।
मूर्तिकरो का कहना है कि दो साल से उनका धंधा पूरी तरीके से बंद हो गया था, लेकिन सरकार द्वारा मूर्ति स्थापना की छूट देने के बाद उनकी जिंदगी एक बार फिर से पटरी पर लौट गई है। इससे उनका बिजनेस शुरू हो गया है। वहीं कुछ मूर्तिकरो का मानना है कि कड़ी मेहनत के बावजूद हमें मनमाफिक रकम मिलने की गुंजाइश नहीं दिख रही है।

Latest Posts

Don't Miss