कोरबा ,ओमपुर कालोनी में शराब पीकर रात्रि में नशे में घुत होकर बाईक चलाते हुए वाहनो को ओवर टे्रक कर कलाबाजी दिखाना शराबी युवक को उस वक्त महंगा पड़ गया जब पेट्रोलिंग में निकली पुलिस पार्टी ने उसे पकड़कर नशा यंत्र से परीक्षण कर उसके वाहन को धारा 185 में जप्त कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार ओमपुर कालोनी निवासी बासुदेव यादव उम्र 23 पिता भैयाराम यादव गत रात्रि शराब पीेने के बाद नशे में धुत होकर अपनी बाईक क्रमांक सीजी 12 /ए क्यू 9035 को फर्र्राटे से चलाते हुए वाहनो को ओवर टे्रक करते हुए कलाबाजी दिखा कर दुर्घटना वारदातो को दावत दे रहा था। इसी दौरान रजगामार चौकी कि पेट्रोलिंग पार्टी लेकर उधर से चौकी प्रभारी सुरेश जोगी जा रहे थे। लोगों की मिली शिकायत पर उन्होंने हमराह स्टाफ के तहत आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया । जिसके बाद उसका परीक्षण कर उसके वाहन को जप्त कर लिया आरोपी के प्रकरण मामले में आगे की कार्रवाई जारी है



