Latest Posts

फिर झांसा देकर लाखों के आभूषण और नकद पार

कोमाखान के बाद अब सांकरा थाना क्षेत्र में चोरियां

महासमुंद। कोमाखान थाने के बाद अब सांकरा थाने में छड़-सीमेंट का भुगतान के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने घर वालों को झांसा देकर ग्राम अंसुला व लोहरीनडोंगरी के दो घरों में घुसकर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण सहित नकद पार करने का मामला सामने आया है। वहीं सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम झगरेनडीह में कागजात लेने के बहाने घर घुसकर हजारों की चोरी को अंजाम दिया गया है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में  हो रही इस तरह की चोरियों से जहाँ लोगों में दहशत व गुस्सा है वहीं किसी भी मामले में  गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।जानकारी के अनुसार ग्राम अंसुला निवासी नीलकंठ निषाद ने थाने में शिकायत की है कि 20 नवंबर 2025 को वह ग्राम परिपानी धान काटने गया था। शाम करीब 4 बजे पुत्र भुनेश्वर निषाद ने फोन कर बताया कि एक व्यक्ति प्लेटिना में घर आया और बोला कि तेरे पिता जी ने छड़-सीमेंट मंगाया है, मैं लेकर आ गया हूं, बाहर मे गाड़ी खड़ी है मेरे साथ चलो कहकर चारभांठा रास्ते में मुझे ले जाकर खड़ा कर दिया और वापस घर तरफ आया तो मुझे शक हुआ। मैं भी कुछ देर बाद घर वापस आया, तो वह घर से निकल रहा था, रूक जा, रूक जा बोलकर चिल्लाया वह नहीं रूका भाग गया। तब मैं पर्रीपानी से तुरंत घर वापस आया और आलमारी को चेक किया तो दो सोने की माला 13 ग्राम (कीमती 39 हजार रुपए) , 05 ग्राम सोने का झुमका (कीमती 15 हजार रुपए),. 01 ग्राम नाक का फुल्ली (कीमती 3 हजार रुपए) और नकदी 7 हजार रुपए कुल 64 हजार रुपए गायब थे।इसी तरह प्रकार ग्राम लोहरीनडोंगरी निवासी प्रदीप कुमार भोई ने थाने में शिकायत की है कि 27 नवंबर 2025 को सुबह लगभग 11 बजे ग्राम बड़े लोरम गया था घर में मां अकेली थीं। लगभग 2 बजे घर वापस आया तो उन्होंने पूछा कि किसी व्यक्ति को छड़ का पैसा लेने घर भेजा था क्या। मां ने बताया कि एक व्यक्ति बाइक में घर आया था तथा कहा-तुम्हारा लड़का छड़-सीमेंट का पैसा लेने के लिए घर भेजा है। पैसे के बारे में नहीं जानती कहा, तो उसने कहा अलमारी के अन्दर कपड़े में चाबी रखी है। फिर मुो पानी पिलाना कहकर पानी लेने भेजा और घर अन्दर घुस गया था। कमरे में जाकर देखा तो आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था तथा आलमारी से 500 रुपए के 60 नोट तथा 200रुपए के 50 नोट कुल 40 हजार रुपए गायब थे।

*पानी के लिए भेजा और चोरी को दिया अंजाम*

सांकरा थाना अंर्तगत ग्राम झगरेनडीह निवासी नीलमणी प्रधान ने थाने में शिकायत की है कि 25 नवंबर 2025 की दोपहर 12 बजे वह धान काटने खेत गया था। शाम को घर लौटा तो बेटी सौम्या प्रधान ने पूछा कि आप किसी को करीब 12:30 बजे घर भेजे थे क्या। नहीं कहने पर बेटी ने बताया कि एक व्यक्ति प्लेटिना में घर आया था और बोला कि आपके पापा मुझे भेजे हंै पेटी मे कोई कागजात है, उसे लेना है दो कहकर घर अन्दर गया और मुझे पानी लाने के लिए बोला। पानी लेकर वापस आई तो वह आदमी भाग गया था और पेटी का ताला टूटा हुआ था। जब मैने पेटी को चेक किया तो 1 सोने का हाफ कर्णफूल 7 ग्राम व 1 नग सोने की चार फोकली माला 5 ग्राम तथा 79 हजार रुपए गायब था । पुलिस ने उक्त तीनों मामलों में बीएनएस की धारा 331(4), 305( ए) के तहत मामला दर्ज किया है।

*24 घंटे पूर्व कोमाखान थाने में ऐसे ही दो मामले दर्ज*

मालूम हो कि मंगलवार को भी इसी तरह के दो मामले कोमाखान थाने में दर्ज किए गए हैं। अज्ञात ने ग्राम उखरा और चंद्रपुर में घर घुसकर 1.83 लाख के सोने-चांदी के आभूषण सहित नकद राशि पार कर दी। अज्ञात ने क ही तरीके से दोनों जगहों पर चोरी को अंजाम दिया। छड़-सीमेंट का भुगतान करने के नाम से ग्राम उखरा में 91,500 (सोने-चांदी के आभूषण व नकद चोरी कर ले गया। इसी प्रकार ग्राम चंद्रपुर में सोने- चांदी के आभूषण समेत कुल 92 हजार रुपये ।

Latest Posts

Don't Miss