‘ जीरो पेंशन’ मुद्दे पर उठी जोरदार आवाज
महासमुंद। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला महासमुंद द्वारा विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के मुख्य आतिथ्य, अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन संजय शर्मा, संयोजक प्रांतीय सुधीर प्रधान एवं जिला महामंत्री भाजपा थानसिंह दीवान, कोषाध्यक्ष भाजपा राहुल चंद्राकर, उपाध्यक्ष नगर पालिका देवीचंद राठी के विशिष्ट आतिथ्य में प्रांतीय महासचिव पूर्व प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बेलसोंडा श्रीमती शोभा सिंहदेव सेवा निवृत्ति पर सम्मान कर भविष्य के जीवन की मंगलकामनाएं ज्ञापित किया गया। जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी द्वारा अपने अभिनंदन उद्बोधन में शोभा सिंहदेव के शिक्षकीय जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शोभा दीदी केवल एक श्रेष्ठ शिक्षक ही नहीं है अपितु शिक्षाकर्मी संघ के एक कर्मठ और जुझारु नेता भी हैं। उनके संघर्षों की गाथा और शिक्षकीय जीवन का अनुशासन शब्दों के माध्यम से बखान नहीं किया जा सकता है। मुख्य अतिथि के आसंदी से विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि शोभा सिंहदेव मेरे परिवार के सदस्य की तरह है । गुरुजनों का मेरे जीवन में बहुत ऊंचा स्थान है। शोभा सिंहदेव दीदी को सेवानिवृत्ति के पश्चात पेंशन प्राप्त न होना दुखद है। इस संबंध में, मैं अपने स्तर पर इस गंभीर विषय के वास्तविक आंकड़ों को लेकर मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराउंगा। आशा करता हूं कि इस अति संवेदनशील विषय का कोई सकारात्मक समाधान शीघ्र निकल सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थानसिंह दीवान, राहुल चंद्राकर तथा देवीचंद राठी ने कहा कि समाज में गुरुजनों का सम्मान सर्वोपरी है और शोभा सिंहदेव एक बेमिसाल और बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी है। सेवानिवृत्ति पश्चात शिक्षकीय जीवन के प्रतिफल के रूप में पेंशन जरूर मिलना चाहिए। प्रांतीय संयोजक सुधीर प्रधान ने कहा कि शोभा सिंह देव अविभाजित मध्य प्रदेश की शिक्षाकर्मी संघ की प्रथम जिला अध्यक्ष महासमुंद रही है उनके योगदान, उनकी आक्रामक व्यक्तित्व, उनके दृढ़ सांगठनिक प्रेम संघों के इतिहास में उन्हें हमेशा उच्च स्थान देता रहेगा। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा ने पंचायत में किए गए सेवा की गणना न करने के कारण 2028 तक शून्य पेंशन में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों की व्यथा का बखान करते हुए कहा कि जीवन भर समर्पित नौकरी के बाद बिना पेंशन के जीवन की कल्पना ही रूह को झकझोर देती है। सभी विभागों में पुरानी सेवा अवधि की गणना की जाती रही है और माननीय उच्च न्यायालय ने भी शासन को इस संबंध में पूर्व सेवा की गणना के लिए नीति बनाने निर्देशित किया है इसलिए इस मामले में सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए पंचायत में किए गए सेवा अवधि की गणना कर पुरानी पेंशन का निर्धारण किया जाए। हर कर्मचारी के लिए एक निश्चित राशि पेंशन के लिए निर्धारित किया जाए। कार्यक्रम को प्रांतीय सचिव मनोज शनाढ्य, रायपुर संभाग प्रभारी देवनाथ साहु, प्रांतीय प्रचार मंत्री केशवराम साहू, विकासखंड अध्यक्ष राजेश साहू, विनोद यादव, महेंद्र चौधरी, गजेंद्र नायक, ललित साहू ने संबोधित करते हुए शोभा सिंह देव के शिक्षकीय जीवन एवं नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा करते हुए शासन से पुरानी सेवा अवधि की गणना कर पुरानी पेंशन का निर्धारण कर इस जीरो पेंशन की स्थिति को शीघ्र दूर करने की बात कही।
श्रीमती शोभा सिंह देव ने छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला महासमुन्दद्वारा आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जीरो पेंशन पर सेवानिवृत्ति बुढ़ापे में अत्यंत कष्टप्रद है। यह स्थिति दूर हो इसके लिए आग्रह, निवेदन और संघर्ष जारी रखेंगे। सम्मान कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो रही शोभा सिंहदेव को साल, साड़ी, श्रीफल और मोमेंटो प्रतीक चिन्ह के रूप में प्रदान की एवं उपस्थित समस्त अतिथियों को भी साल श्रीफल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला स्काउट संघ के उपाध्यक्ष आनंद साहू, एथलेटिक संघ के जिला अध्यक्ष पंकज चंद्राकर, पार्षद माखन पटेल राजेंद्र चंद्राकर अरविंद प्रहरे, शरद राव, रामेश्वर पांडे, दिनेश रूपरेला, ग़ेवाराम नेताम, डॉ आशीष नायक, राहुल सिंह नेताम, नवीन चौधरी, आशुतोष शुक्ला, अर्चना तिवारी, लालजी साहू, सादराम अजय, नंदकुमार साहू, प्रदीप वर्मा, विजय प्रधान, नरेश पटेल, भोपाल बंजारा, तुलेंद्र सागर, सरिता दहाड़े, माहेश्वरी साहू, चंद्रकला साहू, पुष्पलता भार्गव, खेमीन साहू, मंजू वर्मा, सम्पा बोस, सविता साहू, आस्था राठौर, देवेंद्र भोई, नरेश बारीक, पवन यादव, नरेंद्र नायक, गौरीशंकर पटेल, अनूप नायक, कौशल साहू, विकास साहू, मनीष अवसरिया, घनश्याम चक्रधारी, देवेंद्र चंद्राकर, जितेंद्र साहू, विशंभर ठाकुर, रोहित ठाकुर, राजेंद्र चौहान, लक्ष्मणदास मानिकपुरी, मोहन साहू, ईश्वरी साहू, आशीष साहू, जगदीश सिन्हा, यशोदा वर्मा, नितिन श्रीवास्तव, लक्ष्मीनाथ सकरिया, खोमन चंद्राकर, मानिक साहू, झालेंद्र दीवान, महेश ध्रुव, सरिता, गोविंद देवांगन, तिलक शर्मा, बेनेडिकट तिर्की सहित बड़ी संख्या में प्रांतीय जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन जिला कोषाध्यक्ष विजय प्रधान द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव नंदकुमार साहू ने किया।उक्ताशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने दी।



