Latest Posts

“हमारा संकल्प विकसित भारत” मुहिम के तहत श्रीअग्रसेन कन्या महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने ली शपथ

  • मैराथन दौड़ भी हुई आयोजित
    कोरबा …. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत् श्रीअग्रसेन कन्या महाविद्यालय में 19 दिसंबर को “हमारा संकल्प विकसित भारत” पर महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य द्वारा समिति सदस्य, प्राध्यापक एवं कर्मचारी समेत छात्र-छात्राओं को शपथ दिलवाई गयी। इसके पश्चात् ऑनलाइन शपथ प्रमाण पत्र के लिए सभी को अपने मोबाइल से रजिस्टर्ड कराया गया।
    प्राचार्य डॉ. एम.के. झा, कोषाध्यक्ष बी.डी. अग्रवाल एवं सचिव संजय कुमार बुधिया द्वारा विकसित भारत के विजन को विद्यार्थियों के मध्य साझा किया। शपथ की समाप्ति राष्ट्रगान से की गई। तदोपरान्त मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जो श्रीअग्रसेन कन्या महाविद्यालय से लेकर टी.पी. नगर चौक होते हुए महाविद्यालय में समाप्त हुई। इस कार्यक्रम में प्राचार्य, समिति सदस्य, प्राध्यापक, कर्मचारी सहित लगभग 550 की उपस्थिति थी।

Latest Posts

Don't Miss