Latest Posts

स्वच्छता को अपनाकर ही स्वस्थ व सुखी रहेंगे-रवि

कटघोरा – कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत के दिशा निर्देशन एवम जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन  के कुशल मार्गदर्शन में 01 अक्टूबर 2026, गुरुवार को जनपद पंचायत कटघोरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हुंकरा में माँ कोसगाई मंदिर परिसर में  ब्लॉक स्तरीय *एक दिन, एक घंटा, एक साथ* सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन सुबह 8 बजे से 9 बजे तक किया गया। सभी लोगो ने मिलकर पूरे मंदिर परिसर व मंदिर जाने वाले रास्ते की साफ-सफाई किये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि रजक ने कहा कि हम सभी स्वच्छता को अपनाएंगे तभी स्वस्थ व सुखी रहेंगे। अस्वच्छता के कारण लोग बीमार पड़ते हैं और उनकी आमदनी का कुछ हिस्सा इलाज में खर्च होता है जिससे उसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है, श्री रजक ने आगे कहा कि हमे अपने घर, आसपास के क्षेत्र, गली-मोहल्लों व पुरे गांव को स्वच्छ रखना है। सभी ग्रामीणजन स्वच्छाग्रही  दीदीयों को घर से निकलने वाले 4 प्रकार के कचरे को देकर उसका उचित निपटान करें, सभी घरों से स्वच्छता शुल्क भी स्वच्छताग्रही दीदीयों को देना है। उक्त कार्यक्रम में जनपद सीईओ कटघोरा के के श्रीवास, सहायक विकास विस्तार अधिकारी द्वय रमेश कुमार शिवालय, शिवशंकर मरकाम,  सरपंच हुंकरा श्रीमति गनेश्वरी कंवर, कार्यक्रम अधिकारी VBGRAMG योगेश चन्द्रा, विकासखंड समन्वयक एस बी एम (G), बी सी प्रधानमंत्री आवास योजना श्रीमती शालिनी कंवर, क्षेत्रीय समन्वयक एन आर एल एम द्वय कमल कांत कश्यप, फूल कुमारी, तकनीकी सहायक VBGRAMG श्रीमती आरती पाण्डेय, पूर्व सरपंच श्रवण सिंह कंवर, उपसरपंच बाबूराम यादव, पंचायत सचिव सुकलाल चौहान, सक्रिय महिला एन आर एल एम द्वय चित्रेखा यादव, रानी निर्मलकर, पी आर पी राजकुमारी घृतलहरे, परदेशी यादव ग्राम रोजगार सहायक इंद्रपाल कंवर सहित स्व सहायता समूह की दीदियां व ग्रामीणजन शामिल हुए।

Latest Posts

Don't Miss